फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   12वीं की परीक्षा में निजी स्कूलों ने किया बेहतर प्रदर्शन

12वीं की परीक्षा में निजी स्कूलों ने किया बेहतर प्रदर्शन

Thu, 16 May 2019 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
12वीं की परीक्षा में निजी स्कूलों ने किया बेहतर प्रदर्शन

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में निजी स्कूलों का शानदार प्रदर्शन रहा। इस मौके पर स्कूलों में खुशी का माहौल रहा। विद्यार्थियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी। नेशनल स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा गुल्लु ने 468 अंक लेकर विद्यालय स्तर पर प्रथम प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य औमप्रकाश यादव ने बताया कि कुल 30 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें सभी उत्तीर्ण रहे। उन्होंने बताया कि 6 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। 13 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
राव सुलतान सिंह का रहा शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम:
महेंद्रगढ़। राव सुलतान सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल निंबेहड़ा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। कला संकाय में अंजली ने 500 में से 465 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रिया ने 458 अंक लेकर द्वितीय और अजय ने 451 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में पिंकी ने 449 अंक लेकर प्रथम, दीपक ने 448 द्वितीय और नितेश ने 446 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के 35 छात्र छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर बोर्ड की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करवाया।
विज्ञापन

नशिता ने प्राप्त किए 95.4 प्रतिशत अंक
महेंद्रगढ़। बाबा नारायण दास सीनियर सेकेंडरी स्कूल खातोदड़ा के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। विद्यालय के चेयरमैन विजयपाल ने बताया कि छात्रा नशिता ने 95.4 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, शुभम शर्मा ने 94.2 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय और पुष्पा ने 93.8 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनु स्कूल में अन्नु रही अव्वल
महेंद्रगढ़। हरियाणा बोर्ड द्वारा घोषित बाहरवीं के परीक्षा परिणाम में मनु स्कूल निंबी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के चेयरमैन महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि विद्यालय की छात्रा अन्नु ने 500 में से 460 अंक, कुसुम 455, तनिशा 443, पिंकी 419, जितेंद्र 415, ऋतु 414, निशा 408, प्रदीप 406, विकास 400, रेणुका 396, रेणुका 381 अंक लेकर मेरिट सूची अपना नाम दर्ज कराया।

शत प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम
महेंद्रगढ़। गैलेक्सी स्कूल बवानिया 12वीं कक्षा के परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के एमडी दरियाव सिंह ने बताया कि 16 विद्यार्थियों ने गणित विषय में 100 में से 100 अंक, रसायन विज्ञान में 10 विद्यार्थियों ने 96 से अधिक अंक प्राप्त किए। हिंदी विषय में 12 से अधिक विद्यार्थियों ने 96 से ज्यादा अंक प्राप्त किए। निशा यादव ने 500 में से 469 अंक प्राप्त किए हैं। पीआरएस इंटरनेशनल स्कूल सतनाली परीक्षा परिणाम शानदार रहा। प्रधानाचार्य संदीप शर्मा ने बताया कि विद्यालय की ओर से कुल 51 बच्चों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 23 बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके मेरिट में स्थान अर्जित किया। उन्होंने बताया कि आर्यन गोयल ने 96 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, कुनाल 92.4 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय और मनीषा 92 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रही। बीएस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आकोदा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य पवन सिंह तंवर ने बताया कि विद्यालय के 113 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 70 प्रतिशत विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में नाम दर्ज करवाया। रीतिका तंवर 484 अंक लेकर विद्यालय में प्रथम, शिवानी तंवर 478 प्राप्त कर द्वितीय और रीतू यादव ने 476 अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed