{"_id":"5b94154f867a557ece01d774","slug":"91536431439-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो एवं बसपा का हरियाणा बंद महेंद्रगढ़ में रहा विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो एवं बसपा का हरियाणा बंद महेंद्रगढ़ में रहा विफल
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। इनेलो एवं बसपा का हरियाणा बंद महेंद्रगढ़ में विफल रहा। इनेलो नेताओं को देखकर दुकानदारों ने एक बार तो दुकानें बंद कर दी। परंतु उनके आगे बढ़ने के बाद फिर से खोली ली। दुकानदारों ने मात्र 15 से 20 मिनट अपने प्रतिष्ठान बंद रखे थे। उसके बाद खोल लिए थे। वहीं, सब्जी मंडी भी पूर्ण रूप से खुली रही। वहीं, इनेलो नेता बाजार पूर्णतया बंद बता रहे हैं। इसके लिए उन्होंने दुकानदारों का आभार प्रकट भी किया है। वहीं, कनीना में हरियाणा बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। वहीं, बंद को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट नजर आया। चौकों पर जगह-जगह पुलिस तैनात की गई थी। बाजार का जायजा लिया जा रहा।
इनेलो और बसपा द्वारा हरियाणा बंद को लेकर सुबह 6 बजे से ही पार्टी के वरिष्ठ नेता राव रमेश पालड़ी ने पूरे बाजार का भ्रमण किया। उनके साथ उनका बेटा युद्धवीर राव पालड़ी और पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उनके साथ। सभी एकत्रित होकर बाजार में दुकानदारों को बंद रखने की अपील की। दुकानदारों ने भी उनके सामने शटर गिरा दिया परंतु उनके आगे जाने के बाद दुकानें फिर खोल ली गईं। इस मौके पर इनेलो के वरिष्ठ नेता राव रमेश पालड़ी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में दिन प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों के रेटों में हो रही वृद्धि से जनता परेशान हैं। उन्होंने कहा कि एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आए हुए लंबा समय हो गया है। परंतु प्रदेश सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हैं। उन्होंने कहा कि एसवाईएल से दक्षिण हरियाणा को सबसे अधिक लाभ होगा। पानी उनका हक है और वो लेकर रहेंगे। इस जन विरोधी सरकार से छुटकारा पाने का जनता मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने व्यापारियों पर जीएसटी लगाकर के बहुत बड़ा धोखा किया है। आए दिन बाजार में सरेआम गोलियां चलाकर व्यापारियों में दहशत का माहौल पैदा करते हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर निर्मला तंवर, रवींद्र गागड़वास, धर्मपाल नंबरदार, दाताराम ठेकेदार, गजराज दूलोठ, प्रवक्ता लक्खीराम सोनी, सुनील रिवासा, सतीश ढाढोत, रतनलाल सोनी, संदीप माजरा, हरीश खेड़ा, हल्का प्रधान राजेंद्र बसपा, कैलाश पालड़ी, बिशंबर मालडा सहित अनेक इनेलो बसपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पैर छू ल्यूंगो पण शोरूम बंद नहीं करुंगो
इनेलो नेता रमेश पालड़ी सिनेमा रोड पर दुकान बंद करवा रहे थे। तो इस दौरान वो श्रीराम फैशन शोरूम पर पहुंचे। रमेश पालड़ी ने उनसे हाथ जोड़कर शोरूम बंद करने की बात कही थी। परंतु शोरूम संचालक संदीप ठाकुर ने उनको सम्मान पूर्वक उत्तर देते हुए कहा कि मैं पैर छू ल्यूंगो पण शोरूम बंद नहीं करुंगो। संदीप ठाकुर भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री हैं। उन्होंने का कि वाजपेयी के समय में 35 रुपये पेट्रोल तथा 25 रुपये डीजल का भाव था। परंतु यूपीएस सरकार के 10 साल के शासन काल में पेट्रोल 70 रुपये तथा डीजल 58 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया था। मोदी सरकार बनने के चार साल बाद पेट्रोल और डीजल के दामों में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। वाजपेयी के समय तो इनेलो भी एनडीए का घटक दल था।
वर्जन
दुकानदारों ने हमारा पूरा सम्मान किया है। उनके कहने पर दुकानदारों ने पूरा बाजार बंद कर दिया था। इसके लिए हम उनका तहदिल से आभार प्रकट करते हैं।
- राव रमेश पालड़ी, इनेलो नेता।