फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   जिला मुख्यालय से चार किलोमीटर स्थित गांव ढाणी किरारोद अफगान में परिवेदना शिविर में उपायुक्त ने 35 मिनट में 19 शिकायतें सुनीं

जिला मुख्यालय से चार किलोमीटर स्थित गांव ढाणी किरारोद अफगान में परिवेदना शिविर में उपायुक्त ने 35 मिनट में 19 शिकायतें सुनीं

Wed, 29 Aug 2018 12:54 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से चार किलोमीटर स्थित गांव ढाणी किरारोद अफगान में परिवेदना शिविर में उपायुक्त ने 35 मिनट में 19 शिकायतें सुनीं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल।
जिला मुख्यालय नारनौल से महज चार किलोमीटर स्थित गांव ढाणी किरारोद अफगान में मंगलवार को परिवेदना शिविर का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त के सामने करीब 19 शिकायतें सुनवाई के लिए रखी गई। जिसमें गंदगी, रास्ता, बिजली और बीपीएल संबंधी थी। उपायुक्त ने 35 मिनट में 19 शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया।
जिला प्रशासन की ओर से गांव में ही लोगों की समस्याओं के सामाधन के लिए गांव ढाणी किरारोद अफगान में मंगलवार को परिवेदना शिविर लगाया गया। इसमें सभी प्रमुख विभागों की ओर से स्टाल लगाए गए थे। सुबह करीब 12 बजे एडीसी महाबीर प्रसाद परिवेदना शिविर की तैयारियों का जायजा लिया। शाम को उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल की अध्यक्षता में जनपरिवेदना शिविर एवं रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों के साथ महेंद्रगढ़ की बेटियां लघु फिल्म देखी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, एडीसी महावीर प्रसाद एसडीएम जगदीश शर्मा, नगराधीश सुमित सिहाग, चेयरमैन जेपी सैनी, पंचायत समिति चेयरमैन रविंद्र कुमार, सरपंच आशीष, जिला पार्षद आरती के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


शाम 5:20 बजे डीसी पहुंची
डीसी डॉ. गरिमा मित्तल और एसपी विनोद कुमार शाम करीब 5:20 बजे पहुंचे। इसके बाद डीसी, एडीसी, एसपी और सीटीएम के साथ विभिन्न विभागों के स्टाल का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम 6:15 पर शिकायतों पर सुनवाई शुरू
डीसी ने शिकायतों पर सुनवाई शाम सवा छह बजे से शुरू की। सेवानिवृत्त कर्मचारी जय सिंह की शिकायत पर रखी गई। पीड़ित का कहना था कि उसे गुर्दे प्रत्यारोण कराने के बाद 75 हजार रुपये अभी तक नहीं मिले। विभागीय अधिकारी ने बताया कि फाइल हेड क्वार्टर स्तर पर पेंडिंग है। डीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरा कराने के लिए कहा। मूर्ति देवी ने घर से बाहर गंदगी व घास की समस्या उठाई। बीडीपीओ ने कहा जिला पंचायत की ओर से पांच लाख का चेक देने की बात की गई है। जल्द समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। ताराचंद्र, किशन समेत अन्य ने गांव के रास्ते के बारे मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि इसे लेकर प्रशासन गंभीर नहीं है। डीसी ने मामले को कोर्ट में ले जाने की बात कही। गडरी राम ने बिजली के पोल का मामला उठाया। कमलेश ने रास्ता, राजबाला ने नौकरी, दुलीचंद्र ने रास्ता, सोमदत्त ने गंदे पानी की समस्या, जयादेवी ने आंगनबाड़ी, धर्मबीर व रतन ने बीपीएल कार्ड बनवाने की मांग की। धर्मबीर ने कहा कि बेटे को हॉर्ट की समस्या है। डीसी ने कहा कि कार्ड बनाने में देरी होगी। उन्हें सीएम फंड से सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान करीब 19 लोगों की समस्या सुनी। करीब छह बजकर 50 मिनट पर शिकायतें पूरी हो गई। जिसके बाद गांव की कुछ महिलाओं को मनरेगा जॉब कार्ड दिया। एडीसी ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। हालांकि देर शाम तक कुल 25 शिकायतें सुनी गई।

कांट्रेक्ट पर कार लेने की जांच एसडीएम करेंगे
राजेश कुमार ने सिविल सर्जन ऑफिस में कांट्रेक्ट में लगी गाड़ियों का मामला उठाया। राजेश का कहना था कि उसने 500 रुपये रोजाना में कार देने का ऑफर किया था, लेकिन विभाग ने 700 रुपये रोजाना पर कार हॉयर की है। इसमें गोलमाल है। हेल्थ विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पहले से चल रहे कांट्रेक्ट को रिन्युु किया गया है। डीसी ने एसडीएम को पूरे मामले की जांच कराने का आदेश दिया है।


17 विभाग के स्टाल
ग्राम सचिवालय में लगे जनपरिवेदना शिविर एवं रात्रि ठहराव कार्यक्रम में लगभग 17 विभागों ने हेल्प डेस्क लगाया था। मत्स्य विभाग ने 13 किसानों को जानकारी दी। कृषि विभाग, बागवानी विभाग व उद्योग विभाग ने अपने विभाग की जानकारी दी। बिजली निगम द्वारा 100 एलईडी तीन नए बिजली कनेक्शन जारी किए। तीन गैस कनेक्शन जारी किए गए। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के तीन परिवाद पांच शिकायत डिपो से संबंधित दो बीपीएल कार्ड निरस्त किए। स्वास्थ्य विभाग ने 110 होम्योपैथी से 46 एलोपैथिक से 38 लोगों की जांच की। पुलिस विभाग द्वारा भी विशेष हेल्प डेस्क लगाया गया। महिला डेस्क व ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। पुलिस विभाग की चार शिकायतें मिली। लोगों ने आधार कार्ड बनवाए। 15 लोगों ने लर्निंग लाइसेंस और पांच लोगों के रिहायशी प्रमाण पत्र बनाए गए। वन विभाग द्वारा 237 पौधे वितरित किए गए। महिलाओं को मनरेगा के 45 जॉब कार्ड वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed