{"_id":"5b4e37084f1c1b37748b5648","slug":"91531852552-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने चलने वाला अतिक्रमण हटाओ अभियान चला मात्र चार दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महीने चलने वाला अतिक्रमण हटाओ अभियान चला मात्र चार दिन
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़।
नगर पालिका द्वारा चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान मात्र औपचारिकताएं पूरी की है। एक महीने तक लगातार चलने वाले अभियान पालिका ने मात्र चार दिन ही चलाया। अभियान के दौरान नपा द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए कोई योजना नहीं बनाई गई। अभियान के नाम पर मात्र औपचारिकता पूरी की गई। इसका वास्तविक विगत महीने चला अभियान है। अभियान के दौरान पालिका प्रशासन द्वारा एक भी दुुकानदार का चालान नहीं किया गया और सामान भी नाममात्र जब्त किया गया। जब्त किए गए सामान को वापस देने पर नपा को मात्र 2950 रुपये की रिकवरी हुई। नगरपालिका की ढीले रवैये के कारण दुकानदारों के हौसले बुलंद हैं। अभियान के बाद शहर के बाजार दिन में फिर सिकुड़ने लगे हैं। दिन में 50 से 60 फुटी सड़के मात्र 10 से 15 फुट रह जाती हैं।
बता दें जिला उपायुक्त गरिमा मित्तल ने एसडीएम महेंद्रगढ़ को 14 जून से 14 जुलाई तक शहर में लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के आदेश दिए थे। इस अभियान के लिए एसडीएम ने नायब तहसीलदार रमेश कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया था। परंतु पालिका प्रशासन की ओर से औपचारिकताएं पूरी की गई और पुलिस फोर्स न मिलने का बहाना करती रही। पालिका ने अलग-अलग दिन चार बार अभियान चलाया वो भी लगातार नहीं चला। चार दिन चले अभियान में ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी दो दिन ही आए थे। पालिका सचिव एक बार ही अभियान में शामिल हुए थे। इससे लगता है कि अधिकारी भी अतिक्रमण हटाओ अभियान में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई। अगर दुकानदारों के खिलाफ सख्ती की होती तो शायद अभियान में उन्हें सफलता मिलती।
चार दिन में 2950 रुपये का सामान उठाया
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पालिका द्वारा किए सामान जब्त से 27 दुकानदारों से 2950 रुपये प्राप्त किए हैं। इनमें 12 दुकानदारों से 50-50 रुपये, 9 दुकानदारों से 100-100 रुपये प्राप्त रिकवरी की है। मात्र एक दुकानदार से 500 रुपये सामान वापस देने की रिकवरी की है। इसके अलावा दुकानदारों से 150, 200 और 250 रुपये की रिकवरी भी गई है।
विज्ञापन
कहां कितना अतिक्रमण:
- बालाजी चौक से विंकटेश्वर मंदिर-लंबाई लगभग 250 मीटर लंबा है। यह रास्ता रात को 45 फुट चौड़ा मिलता है। जबकि दिन में इस पर दोनों साइड 10-10 फुट अतिक्रमण और 4-4 फुट तक पार्किंग रहती है।
- शंकर मार्केट, लंबाई 200 मीटर, 30 से 45 फुट चौड़ा, दोनों तरफ अतिक्रमण 8-8 फुट, 4-4 फुट रेहड़ी और पार्किंग।
- शॉपिंग कॉम्पलैक्स तिवाड़ी न्यूज एजेंसी से रेस्ट हाउस तक, 100 मीटर लंबी, 35 फुट चौड़ी, 4-4 फुट पार्किंग रहती है।
- शॉपिग कॉम्पलैक्स गली नंबर-3 लंबाई 70 मीटर, चौड़ाई 25 से 30 मीटर, अतिक्रमण 8-8 फुट, वाहन पार्किंग 4-4 फुट रहती है।
- सब्जी मंडी से शंकर मार्केट की लंबाई 40 मीटर, चौड़ाई 30 से 35 फुट, अतिक्रमण 10-10 फुट, वाहन पार्किंग 4-4 फुट रहती है।
- ब्रह्मदेव चौक से बस स्टैंड तक लंबाई 500 मीटर, चौड़ाई 50 मीटर, अतिक्रमण 10-10 फुट, पार्किंग 4-4 फुट रहती है।
ये हो सकते हैं समाधान:
- शहर के प्रमुख बाजारों में किसी भी प्रकार के वाहनों की एंट्री पर बैन कर सकते हैं।
- ग्राहकों के साथ-साथ दुकानदारों पर भी हो नियम लागू।
- आमजन एवं दुकानदारों को पार्किंग के लिए सेफ पार्किंग दी जाए।
- बाजारों को अतिक्रमण मुक्त किया जाए।
- सेफ्टी के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात किया जाए।
- रेहड़ियों के लिए अलग से जोन बनाया जाए।
वर्जन
महेंद्रगढ़ एसडीएम का सोमवार को तबादला हो गया है। नए एसडीएम आने के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान दोबारा से शुरू किया जाएगा।
- डॉ. गरिमा मित्तल, जिला उपायुक्त।
वर्जन
इस संबंध में व्यापारियों को समझाया जाएगा कि वे एक हद तक अपना सामान रखें। ताकि आमजन को कोई परेशानी न हो। इसके लिए जल्द ही एक मीटिंग बुलाई जाएगी।
- सुरेंद्र बंटी, प्रधान व्यापारी मंडल महेंद्रगढ़।