Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Surgical facilities launched at Ateli CHC; first successful hernia operation performed.

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली सीएचसी में शुरू हुई ऑपरेशन की सुविधा, पहले हर्निया का सफल ऑपरेशन

Fri, 06 Nov 2026 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Surgical facilities launched at Ateli CHC; first successful hernia operation performed.
फोटो 05 सीएचसी में हर्निया का ऑपरेशन करती डॉक्टरों की टीम। स्रोत: अस्पताल
मंडी अटेली। क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में राहत भरी खबर है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अटेली में अब ऑपरेशन की सुविधा शुरू हो गई है। अस्पताल में पहला हर्निया का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।
विज्ञापन

सीएचसी के प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि अस्पताल में सर्जरी और ऑपरेशन की सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम नियुक्त की गई है। टीम में विशेषज्ञ डॉ. मोनू यादव, जनरल सर्जन डॉ. निशांत श्रीवास्तव और एनेस्थेटिक डॉ. अविनाश शामिल हैं।
विज्ञापन

डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि अटेली जैसे क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन की सुविधा शुरू होना बड़ी उपलब्धि है। इससे आसपास के गांवों के मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहरों और निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन की सुविधा शुरू होने पर क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का आभार जताया। लोगों ने कहा कि सरकारी अस्पताल में सर्जरी की सुविधा मिलने से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने भी आश्वासन दिया है कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सा सेवाओं का लगातार विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed