{"_id":"5ae4c3d74f1c1b042e8b5dd6","slug":"91524941783-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूल देकर किया लोगों को किया हेलमेट पहनने के लिए जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूल देकर किया लोगों को किया हेलमेट पहनने के लिए जागरूक
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। ट्रैफिक पुलिस व सड़क सुरक्षा संगठन की ओर से शनिवार को महावीर चौक पर यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें ट्रैफिक पुलिस एसएचओ राजेंद्र कौशल ने बिना हेल्मेट के चलने वाले दुपहिया वाहन चालकों को फूल भेंटकर हेल्मेट पहनकर वाहन चलाने के लिए जागरूक किया।
इस दौरान ट्रैफिक एसएचओ राजेंद्र कौशल ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर हम अपनी व दूसरों का जीवन बचा सकते हैं। उन्होंने दुपहिया वाहन चालकों से हेल्मेट का प्रयोग करने व चौपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट बांधकर वाहन चलाने की बात कही। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस सदस्यों ने सड़क किनारे लगने वाली रेहड़ी चालकों को भी फूल भेंट कर उन्हें अपनी रेहड़ी सड़क से दूर लगाने की बात कही। इस अवसर पर कमल प्रकाश, अमरदीप, फूल कुमार, बस्तीराम, रामौतार, सुरेश, महेंद्र, सुनील, सफी मोहम्मद व अरुण शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे।