फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   जाम कककककककककररररररकि

जाम कककककककककररररररकि

Fri, 08 Dec 2017 10:29 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
जाम कककककककककररररररकि
युवक की मौत के बाद साथियों ने किया सड़क जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। स्कूली स्तर पर बॉक्सिंग में रजत पदक विजेता रहे छात्र आकाश की बदमाशों की पिटाई के बाद वीरवार देर रात रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में मौत के बाद शुक्रवार को उसके साथियों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने अलग-अलग जगह दो बार नेशनल हाईवे जाम कर दिया। वहीं, हिंसा की आशंका से दुकानदारों के साथ-साथ पुलिस के भी होश उड़े रहे। शहर में दिनभर स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। मामले को गैंगवार से भी जोड़कर देखा जा रहा है। शाम को पुलिस सुरक्षा के बीच शव को गांव बचीनी ले जाया गया। वहां पर पुलिस सुरक्षा में उसका दाह संस्कार किया गया।
आकाश की मौत की खबर मिलने पर बचीनी, पायगा और अन्य गांवों के सैकड़ों युवा शुक्रवार को सुबह लगभग 11.30 बजे उप नागरिक अस्पताल परिसर में पोस्टमार्टम हाउस के पास जमा हो गए। इसी दौरान थाने में जानकारी पहुंची कि खुली गाड़ियों में आए युवक अपनी गाड़ियों में लाठी-डंडे व अन्य हथियार रखे हुए हैं और वे शहर में तोड़-फोड़ कर सकते हैं। इससे सतर्क होकर सुबह से आसपास के थानों सहित जिला मुख्यालय से फोर्स मंगवा ली गई। एक समय तो जिला अस्पताल पुलिस छावनी नजर आ रहा था। पुलिस अधिकारियों की सूझबूझ से वहां मामला शांत हो गया और युवा लौट गए।
विज्ञापन

पुलिस उपनागरिक अस्पताल में बैठी रही और मृतक के साथी युवकों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शहर के सबसे प्रमुख चौराहे राव तुलाराम चौक पर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया। इससे चरखी दादरी-नारनौल राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की कतारें लगने के साथ ही शहर की ओर जाने वाला मुख्य रास्ता भी बंद हो गया। हर तरफ वाहनों की भीड़ लगी होने से पैदल यात्रियों का निकलना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रमेश कुमार तुलाराम चौक पहुंचे और जाम लगा रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान कनीना डीएसपी विनोद कुमार भी पहुंचे और जाम लगा रहे लोगों से बात की। उनके जाम हटाने से इनकार करने पर डीएसपी ने फोन कर अतिरिक्त पुलिस बल को बुला लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार रमेश कुमार ने भी जाम लगा रहे युवाओं को समझाया, लेकिन वे सभी आरोपियों को गिरफ्तारी न होने तक जाम खोलने के लिए तैयार नहीं हुए।
अतिरिक्त फोर्स पहुंचने पर पूरी तैयारी के साथ आए पुलिसकर्मियों को डीएसपी ने अवरोधक हटाने के आदेश दिए। पुलिस की सख्ती देख जाम लगा रहे लोग वहां से भाग गए। यहां यातायात अभी सुचारु हुआ ही था कि आधे घंटे बाद ही करीब दो किलोमीटर आगे पायगा के पास मुख्य सड़क पर फिर से जाम लगा दिया गया। इस बार महिलाओं को आगे कर सड़क पर बिठा दिया और ट्रक तिरछे खड़े कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। सूचना मिलते ही तैयार खड़ी पुलिस फोर्स पहुंच गई और महिला थाना प्रभारी नीलम के नेतृत्व में सड़क पर बैठी महिलाओं को उठाकर जाम खुलवाया गया।

उधर, आकाश के दादा बलबीर सिंह निवासी बचीनी और सरपंच दीपक ने बताया कि इस मामले की जांच सीआईए पुलिस कर्मी लीलाराम और अनिल से नहीं करवाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी पुलिसकर्मी लीलाराम के रिश्तेदार बताए जाते हैं। इसलिए वह यह जांच किसी और से करवाएंगे। डीएसपी ने सतेंद्र कुमार ने उनको आश्वासन दिया कि यह कार्रवाई उनसे नहीं करवाई जाएगी। दूसरी ओर, आकाश की मौत के बाद उसके साथियों में जबरदस्त आक्रोश था। विभिन्न गांव के साथियों ने तुलाराम चौक पर जाम लगा दिया। इस दौरान एक कार चालक ने निकलने का प्रयास किया तो उस पर युवा बरस पड़े और लाकिंग टाइल से साइड के शीशे को तोड़े। इसके अलावा एक बाइक चालक के साथ भी मारपीट की।


यह था पूरा मामला
बृहस्पतिवार को गांव बचीनी निवासी कॉलेज छात्र आकाश की 20-25 बाइक सवार युवाओं ने उसके ननिहाल गांव पायगा में घर का दरवाजा तोड़कर घसीटते हुए बाहर लाकर बुरी तरह पिटाई की थी। बुरी तरह घायल अवस्था में ग्रामीण आकाश को उप नागरिक अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन रात में उपचार के दौरान उसने रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पायगा के ग्रामीणों ने वीरवार को भी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगाया था। तब डीएसपी सतेंद्र कुमार ने 24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था।

ताला तोड़ करवाया शव का पोस्टमार्टम
रेवाड़ी से महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पताल में आकाश का शव लाने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम करवाने के लिए मना कर दिया था। परिजनों ने ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की कि जब तक सभी आरोपियों को नहीं पकड़े जाते तब तक पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे। डीएसपी सतेंद्र कुमार के आश्वासन पर शव को ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया किंतु ग्रामीण ताला लगाकर चाबी अपने साथ ले गए। शाम के समय पुलिस ने ताला तोड़कर पोस्टमार्टम करवाया।


आकाश नेशनल में जीता था सिल्वर मेडल
आकाश स्कूली पढ़ाई के दौरान बॉक्सर रहा है। वह नेशनल लेवल पर सिल्वर पदक जीत चुका था। इसके अलावा राज्य स्तर पर भी उसने दो ब्रांज मेडल जीते थे। आकाश के पिता विद्यासागर की पहले ही मौत हो चुकी है। अब एक छोटा भाई है जो कक्षा 12वीं में पढ़ता है। उसकी मां गृहणी है।


दो आरोपी गिरफ्तार, चार दिन के रिमांड पर
इस संदर्भ में थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि मामले के दो आरोपियों वीरेंद्र उर्फ पट्टू पुत्र दयाराम वासी खायरा और रविंदर पुत्र सुरेश कुमार वासी खरकड़ा बास को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन दोनों को अदालत में पेश कर चार दिन का रिमांड लिया गया है। इस दौरान इनसे हथियार और मोटरसाइकिल बरामद की जाएंगी। उन्होंने बताया कि पुलिस बाकी आरोपियों के पीछे लगी हुई है और जल्द ही हत्या में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ऐसे रही घटनाएं
11.45 बजे डेड बॉडी रेवाड़ी से महेंद्रगढ़ लाई गई
12.05 बजे साथी उप नागरिक अस्पताल में पहुंचे
12.10 बजे पुलिस उप नागरिक अस्पताल पहुंचे
01.25 बजे तुलाराम चौक पर लगाया जाम
2.00 बजे पुलिस ने युवाओं को जाम स्थल से खदेड़ा
2.30 बजे गांव पायगा बस स्टॉप पर महिलाओं ने जाम लगाया
3.00 बजे जाम खुलवाया
3.30 बजे डीएसपी सतेंद्र कुमार और डीएसपी विनोद की कुमार की देखरेख में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed