{"_id":"59973f6a4f1c1be66c8b4c6b","slug":"91503084394-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव खारा क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव खारा क
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। एसडीएम विक्रम आईएएस ने गांव खायरा के पंचायत घर में पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने गांव सहित आसपास के गांवों के लोगों की समस्याएं सुन कर समाधान किया। इस अवसर पर विक्रम आईएएस ने पौधरोपण करते हुए कहा कि पेड़-पौधे धरती का श्रंगार हैं तथा प्रदेश को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण प्रदूषण पर नियंत्रण करने का आधार स्तंभ है।
एसडीएम ने लोगों से कहा कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाकर अपने गांव, क्षेत्र और प्रदेश को हरा-भरा बनाने में योगदान दें। ग्राम पंचायत खायरा ने पंचायत घर में दो दर्जन पौधे लगाए हैं। एसडीएम ने पंचायत घर परिसर में एक पौधा लगा कर पौध रोपण कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता खायरा के सरपंच अभय सिंह यादव ने की। एसडीएम विक्रम आईएएस ने पंचायत घर में खायरा, सिसोठ, खातोद, रिवासा, नांगल सिरोही, निहालावास के लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया। इस अवसर पर सरपंच अभय सिंह सहित पंचों में राजकुमार, धर्मसिंह, पूनम, हवा सिंह, परमजीत डुलाना, विजय सिंह सिसोठ, विद्याधर निहालावास, हवा सिंह नांगल सिरोही, खायरा के पूर्व सरपंच दुलीचंद यादव, रगबीर सिंह, पन्नालाल, राजपाल, सुरेंद्र सिंह, पंचायत समिति सदस्य सुरेश कुमार मालड़ा, ग्राम सचिव संजीव कुमार आदि उपस्थित थे।