{"_id":"5963cf0a4f1c1b200d8b4571","slug":"91499713290-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू हाई स्कूल में हुई ड्रेस प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू हाई स्कूल में हुई ड्रेस प्रतियोगिता
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। हिंदू हाई स्कूल के प्रांगण में सोमवार को स्कूल ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक नरेश यादव थे। नरेश यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में एलकेजी से पहली, दूसरी से पांचवी, छठी से आठवीं तथा नौवीं से बाहरवीं कक्षा के ग्रुप बनाकर प्रत्येक ग्रुप से तीन बच्चों के चयन करते हुए सीनू, दीपक, नूतन व दीपाशा को प्रथम, लवली, भविष्य, हिमांशु व कुसुम को द्वितीय तथा नचीता, हिमांशु, रविना व अंजु को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विद्यालय के चेयरमैन नरेश ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन अत्यंत जरूरी है। जिसमें ड्रैस का अपना अहम योगदान है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक गजेंद्र यादव, प्राचार्य सरिता यादव, सुचित्रा यादव, अनिल कुमार, नरेश कुमार आदि सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित था।