{"_id":"595e94a64f1c1b5f1d8b466d","slug":"91499370662-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में लगाया जाएगा फ्री-वाईफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में लगाया जाएगा फ्री-वाईफाई
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद नारनौल में लगाएगी वाईफाई
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। केंद्र सरकार की डिजिटल इंडिया की मुहिम के तहत नारनौल को वाईफाई का तोहफा मिलने वाला है। इसके लिए उपायुक्त राजनारायण कौशिक ने नगर परिषद की प्रधान भारती सैनी और नप के अधिकारियों की एक बैठक कर इसका खाका तैयार कर लिया है। डीसी व प्रधान ने इस मुद्दे पर डिस्कस करने के बाद शहर के 16 स्थानों को चिह्नित करके वाईफाई के टावर लगाने की हरी झंडी दे दी है। जिन लोकेशनों को फाइनल किया गया है उनमें नगर परिषद परिसर कार्यालय, उपायुक्त कार्यालय, जिला न्यायालय परिसर, सामान्य बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, नागरिक अस्पताल, हीरो होंडा चौक, महता चौक, पालीटेक्निक संस्थान, बहरोड रोड महिला महाविद्यालय, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कैलाश नगर रेवाडी रोड राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ब्याज, आजाद चौक, महाबीर चौक, कर्मचारी कालोनी, अनाज मंडी व पंचायत भवन शामिल है।
नगर परिषद की प्रधान भारती सैनी ने बताया कि फिलहाल शुरूआती तौर पर उपरोक्त 16 स्थानों पर बीएसएनएल द्वारा वाईफाई टावर लगाए जाएंगे। यह कार्य अगस्त माह तक पूरा होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इन स्थानों पर वाईफाई टावर लगने के बाद नारनौल शहर फ्री वाईफाई सुविधा से युक्त हो जाएगा, जो इस शहर की जनता के लिए एक बड़ा तोहफा होगा। उन्होंने बताया कि इन टावरों के बाद लगभग पूरा शहर फ्री वाईफाई की रेंज में हो जाएगा। भारती सैनी ने कहा कि यदि इन 16 टावरों के बाद शहर का कोई हिस्सा रेंज से वंचित रहेगा तो उस क्षेत्र में भी नये टावर लगवाने की योजना को सिरे चढ़ाया जाएगा, ताकि शहर का प्रत्येक हिस्सा इसकी रेंज में आ सके।