फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   90 thousand rupees lost by hacking mobile phone

Mahendragarh-Narnaul News: मोबाइल हैक कर लगई 90 हजार रुपये की चपत

Wed, 12 Jun 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 12 Jun 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
90 thousand rupees lost by hacking mobile phone
महेंद्रगढ़। शहर के वार्ड नंबर सात निवासी एक युवक का मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने महज तीन घंटे में ही युवक के दो परिचितों को 90 हजार रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित दो दिन से साइबर क्राइम की शिकायत दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर प्रयास कर रहा है। वेबसाइट नहीं चलने के कारण अभी तक ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर सात के मोहल्ला भुरीवाला निवासी महेंद्र सैनी ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद उसका मोबाइल अचानक लॉक हो गया। इसके बाद परिचितों की कॉल आने लगी तथा वह पूछलने लगे की अचानक पैसे की कहां आवश्यकता पड़ गई। क्योंकि उसका मोबाइल हैक कर साइबर ठग ने परिचिताें के पास 45 हजार रुपये की आवश्यकता का मैसेज वाॅटसप, फेसबुक व इंस्टा के माध्यम से भेज दिया था। शाम चार बज से शाम बजे तक दो परिचितों ने 45-45 हजार रुपये की राशि डाल दी। दिनभर उसके पास परिचितों की कॉल आती रही और पैसे की जरूरत के बारे में पूछते रहे। वहीं ऑनलाइन दूसरे दिन भी शिकायत दर्ज नहीं करा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed