फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   90 elderly and 50 brilliant students were honored

Mahendragarh-Narnaul News: 90 बुजुर्ग और 50 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Tue, 31 Dec 2024 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 31 Dec 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
90 elderly and 50 brilliant students were honored
फोटो नंबर-01कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रों को सम्मानित करते अति​थि। स्रोत-संस्था
नारनौल।
विज्ञापन

रेवाड़ी रोड स्थित एक निजी गार्डन में सोमवार को सामाजिक संस्था कैलाश नगर विकास समिति के तत्वावधान वरिष्ठ नागरिक व मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 90 बुजुर्गों और 50 मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप नगर परिषद के उप प्रधान संजीव यादव उपस्थित रहे। वहीं अध्यक्षता पूर्व बैंक अधिकारी जयनारायण ने की। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में नप की पूर्व अध्यक्ष भारती सैनी और समाज सेवी राजकुमार यादव एडवोकेट प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नरोत्तम सोनी ने किया। व्यवस्थापक के रूप में सुरेंद्र सैनी एवं देवी प्रकाश जांगिड़ मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि संजीव यादव ने कहा कि बुजुर्ग हमारी शान है और इन्हीं से हमारी पहचान है। इनके मार्गदर्शन और त्याग से ही सफलता का मार्ग प्राप्त होता है। राजकुमार यादव एडवोकेट ने कहा कि मोहल्ला कैलाश नगर के बच्चे अपनी प्रतिभा के दम पर पूरे प्रदेश में अपना लोहा बनवा रहे हैं, यह हम सबके लिए गौरव की बात है। जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भारती सैनी ने कहा कि बुजुर्ग हमारे जीवन का आधार और सच्चे पथ प्रदर्शक हैं। कार्यक्रम को जय नारायण दुग्गल सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय शर्मा, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान भीमसेन शर्मा, स्टेट अवाॅर्डी डॉ. जितेन्द्र भारद्वाज और टाइगर क्लब के संरक्षक राकेश यादव को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विवेक निर्मल और कुसुम निर्मल ने भजनों से सबको भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर दिनेश शर्मा, हरीश कप्तान, नरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र गिरदावर, देवी प्रकाश, ओम प्रकाश, प्रधान प्रेमराज, रवीना सोनी, हनुमान प्रसाद, बलबीर सैनी, रितु शर्मा, रामानंद सैनी व बालकिशन सचदेवा आदि मौजूद रहे।

रूबीना।

रूबीना।- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed