{"_id":"5706a15f4f1c1b5b18c81484","slug":"9-hours-no-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ घंटे तक गुल रही शहर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ घंटे तक गुल रही शहर की बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Fri, 08 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
शहर में गुल रही बिजली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल भवन के पास अंडरग्राउंड केबल बाक्स में बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे फाल्ट हो गया। इससे सिटी सिक्स के तहत आने वाले करीब आधे शहर की बिजली सुबह साढ़े चार बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक गुल रही। करीब नौ घंटे तक बिजली गुल रहने के कारण गर्मी के मौसम में लोगों का हाल बेहाल हो गया। बिजली कर्मियों ने एक बजे इस फाल्ट को ठीक किया। इसके बाद लोगों को राहत मिल पाई।
शहर के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सिटी सिक्स फीडर के बाहर बाल भवन के पास से जा रही बिजली की अंडरग्राउंड लाइन के बक्से में सुबह करीब साढ़े चार बजे अचानक फाल्ट हो गया। इससे शहर के आधे हिस्से की बिजली गुल हो गई। फाल्ट आने का ारण बाक्स के पास नमी मानी जा रही है। बिजली के बाक्स में अचानक फाल्ट आ जाने के कारण गर्मी के मौसम में लोगों को सुबह के समय ही परेशानी हो गई। फाल्ट का पता बिजली कर्मचारियों को सुबह साढ़े सात बजे लगा। जिसके बाद बजली निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर फाल्ट को दूर करना शुरू कर दिया। मगर अंडरग्राउंड फाल्ट होने के कारण इसको सुधारने में करीब पांच से छह घंटे लग गए।
गर्मी आते ही हो गई परेशानी शुरू
वैसे तो बिजली निगम ने हाल ही में महा रखरखाव अभियान चलाकर विभिन्न फाल्टों को दूर किया था, ताकि गर्मियों के मौसम में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मगर गर्मियां आते ही लोगों की परेशानियां कम होने की बजाए बढ़ गई हैं तथा शुरूआत में ही लोगों को फाल्ट का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को हुए इस फाल्ट की वजह से आधे से ज्यादा शहर नौ घंटे तक गर्मी के मौसम में बिना लाइट रहा।
विज्ञापन
इन मोहल्लों की रही बिजली गुल
बृहस्पतिवार सुबह अंडरग्राउंड लाइनों में फाल्ट आ जाने के कारण शहर के एक दर्जन से अधिक मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। इनमें मोहल्ला दया नगर, मन्नू नगर, ईश्वर कालोनी, निजामपुर रोड, रविदास मार्ग, मोहल्ला महल, गश्तीवाड़ा, मिश्रवाड़ा, पर्स मोहल्ला, पुल बाजार, आजाद चौक, देवस्थान, संघीवाड़ा, बावड़ीपुर, सलामपुरा, बड़ का कुआं, मोहल्ला चौधरीयान, महता चौक, गुरुनानकपुरा, किलारोड व खड़खड़ी मोहल्ला शामिल हैं।
इनवर्टर भी दे गए जवाब
बिजली गुल रहने के कारण लोगों के इनवर्टर भी जवाब दे गए। मोहल्ला बड़ का कुआं वासी महेंद्र सिंह, मिश्रवाड़ा निवासी रामकुमार, गोपाल व महल निवासी सुनील कुमार आदि ने बताया कि कई घंटों तक लाइन गुल रहने से बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि ज्यादा देर तक लाइट गुल रहने के कारण इनवर्टर भी जवाब दे गए। जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई।