फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   860 seats in Mahendragarh and Satnali ITI, 1740 have applied

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ और सतनाली आईटीआई में 860 सीट, 1740 कर चुके हैं आवेदन

Sat, 15 Jun 2024 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 15 Jun 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
860 seats in Mahendragarh and Satnali ITI, 1740 have applied
फोटो संख्या:70- राजकीय औद्योगिक प्र​शिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़--स्रोत- संवाद
महेंद्रगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिलें के लिए पंजीकरण की प्रकिया जारी है। महेंद्रगढ़ व सतनाली औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रविवार व सोमवार को अवकाश के दिन भी संस्थान खुले रखने का निर्णय लिया है। कोई भी विद्यार्थी संस्थानों में आकर आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन

860 सीटों पर दाखिले के लिए आ चुके हैं 1740 आवेदन
महेंद्रगढ़ व सतनाली दोनों संस्थानों में कुल 860 सीटें हैं तथा अभी तक इन सीटों पर दाखिले के लिए कुल 1740 विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ के अनुदेशक अनिल कुमार ने बताया कि शनिवार को महेंद्रगढ़ में 133 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। अब तक महेंद्रगढ़ आईटीआई में 1480 तथा सतनाली में 260 आवेदन मिल चुके हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में 21 ट्रेड में 644 तथा सतनाली में कुल 10 ट्रेड़ों में 216 सीटें है। सात जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी तथा कोई भी इच्छुक विद्यार्थी 21 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। अवकाश के दौरान रविवार व सोमवार को भी संस्थान में आकर पंजीकरण करवा सकता है।
विज्ञापन



दाखिले के लिए आईटीआई की ओर से टीमें बनाकर गांवों में डोर-टू-डोर जाकर आईटीआई में दाखिले को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा बस स्टैड, रेलवे स्टेशन सहित सार्वजनिक स्थानों पर बैनर लगाए जाएंगें। पंचायत, स्कूल सहित अन्य स्थानों पर जाकर टीमें सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जागरूक कर युवाओं को दाखिले के लिए प्रेरित कर रही हैं। इच्छुक विद्यार्थी दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन के दौरान दसवीं, बाहरवीं प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, फोटो, जातिगत प्रमाण पत्र, नया मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज साथ लगना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed