{"_id":"6a5131640c6551713d098787","slug":"85-of-work-on-the-adarsh-railway-station-completed-target-set-for-december-narnol-news-c-203-1-mgh1004-128080-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आदर्श रेलवे स्टेशन का 85 फीसदी काम पूरा, दिसंबर तक लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आदर्श रेलवे स्टेशन का 85 फीसदी काम पूरा, दिसंबर तक लक्ष्य
विज्ञापन
फोटो संख्या:61- रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों को निर्देश देते इंजिनियर
महेंद्रगढ़। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन को आधुनिक और आदर्श स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। स्टेशन के आधुनिकीकरण का लगभग 85 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। अब दिसंबर तक पूरा करने की समय सीमा तय है।
प्रथम चरण के कार्य के लिए करीब 17 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था। स्टेशन को पुराने किले और सांस्कृतिक चित्रकला से सजाया गया है। नवंबर तक प्रथम चरण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। स्टेशन के दोनों मुख्य द्वार का सुंदरीकरण, पार्क, मुख्य फ्रंट का सुंदरीकरण और टाइलें लगाए जाना शेष है।
वहीं, प्लेटफॉर्म नंबर एक पर 64 मीटर टिन शेड लगाई गई है। इस राशि से स्टेशन भवन का आधुनिकीकरण, यात्री सुविधाओं का विस्तार, प्लेटफॉर्म क्षेत्र का विकास, प्रवेश द्वार का सुंदरीकरण, प्रतीक्षालय, आधुनिक शौचालय और पार्किंग को बेहतर बनाया गया है।
विज्ञापन
स्टेशन पर नई सुविधाएं और सुंदरीकरण
रेलवे स्टेशन पर एलईडी लाइटिंग और दीवारों पर आर्टवर्क किया गया है। दिव्यांगजनों के लिए उपयुक्त साइनेज, पार्किंग और खिड़की शुरू की गई है। यात्री सूचना प्रणाली में सुधार के लिए कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। हरित ऊर्जा उत्पादन के लिए सोलर ऊर्जा प्लांट भी स्थापित किया जाएगा। प्रवेश और निकासी गेट को सजाया जाएगा। डिस्प्ले बोर्ड, सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, बड़े एलईडी स्क्रीन्स और जीपीएस आधारित डिजिटल क्लॉक भी लगाए जाएंगे।
पैदल पथ पुल का निर्माण
यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पैदल पथ पुल (एफओबी) का भी निर्माण किया जा रहा है। इस पर लगभग 8.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। एफओबी का निर्माण कार्य हाल ही में शुरू हुआ है और करीब 10 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। इसके तैयार होने से यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक सुरक्षित और सुगम आवागमन मिलेगा। इससे दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों को भी मदद मिलेगी। स्टेशन के पुनर्विकसित होने से पर्यटन और स्थानीय हस्तशिल्प कला को बढ़ावा मिलेगा।