फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बूस्टिंग आपरेटर तीन मार्च को बावल में मंत्री के निवास पर देंगे धरना 15-53-34

बूस्टिंग आपरेटर तीन मार्च को बावल में मंत्री के निवास पर देंगे धरना 15-53-34

Tue, 26 Feb 2019 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
बूस्टिंग आपरेटर तीन मार्च को बावल में मंत्री के निवास पर देंगे धरना 15-53-34
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। बूस्टिंग ऑपरेटर यूनियन ने सोमवार को लघु सचिवालय कैंपस में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के प्रधान कृष्णकांत ने की। इसमें कोरियावास आपरेटर कुलदीप को हटाए जाने की यूनियन ने निंदा की। बैठक में अपनी मांगों को लेकर वरिष्ठ कर्मचारियों की टीम जन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारीलाल के निवास स्थान बावल में धरना देने का निर्णय लिया। इस दौरान नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव द्वारा ऑपरेटरों की मांग हरियाणा विधानसभा में उठाने पर धन्यवाद व्यक्त किया गया। बैठक में कर्मचारियों ने सरकार को चेताया कि आपरेटरों की मांगों का समय रहते जल्दी समाधान नहीं किया तो कर्मचारी फिर से हड़ताल पर चले जाएंगे। जिला प्रधान ने कहा कि पिछले पांच वर्ष से बूस्टर आपरेटर कार्य कर रहे है।

जनस्वास्थ्य विभाग के ठेकेदार अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर कर्मचारियों को तीन हजार रुपये मासिक वेतन देकर उनका शोषण कर रहे है। उन्होंने बताया कि यूनियन अपनी मांगों को लेकर फरवरी में आठ दिन की हड़ताल करने व जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार के आश्वासन के बाद अभी तक कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया। बैठक में वेदपाल, रविंद्र, महेेंद्र, हेतराम, राजेश, छोटेलाल शर्मा समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed