फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   स्वच्छता को लगा ग्रहण, गंदगी में गुजर-बसर करने को मजबूर है शहरवासी

स्वच्छता को लगा ग्रहण, गंदगी में गुजर-बसर करने को मजबूर है शहरवासी

Sun, 10 Feb 2019 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता को लगा ग्रहण, गंदगी में गुजर-बसर करने को मजबूर है शहरवासी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नांगल चौधरी। नगरपालिका अधिकारियों की लापरवाही से शहर की स्वच्छता को ग्रहण लगा हुआ है। शहर के विभिन्न वार्डों में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर प्रधानमंत्री के स्वच्छता के सपने को धूमिल करते नजर आ रहे है। गंदगी से परेशान लोग कई बार नपा अधिकारियों को मौखिक तौर पर अवगत करवा चुके है। लेकिन नपा अधिकारियों पर इसका कोई असर ही नही दिख रहा है। नतीजतन शहरवासी गंदगी में जीवन-बसर करने को मजबूर है। गंदगी से आहत व नपा अधिकारियों से लापरवाही से परेशान लोग अब धरना-प्रदर्शन की रणनीति बना रहे है।
-2013 में मिला था नपा का दर्जा
नांगल चौधरी पहले पंचायत के अधीन था। शहर का विस्तार होने से पंचातय के दौरान पूर्णतया विकास नहीं हो पाया। इससे शहरवासियों की मांग पर वर्ष 2013 में नांगल चौधरी को नगरपालिका का दर्जा दे दिया गया। इसके बाद शहर का विस्तार भी हुआ। जिससे पूरे शहर में 13 वार्ड बनाए गए। इन सभी वार्डों की स्वच्छता के लिए नपा ने 25 सफाई कर्मी भी नियुक्त किए। जिनकों नियमित सफाई के आदेश भी है। शहर की सफाई व्यवस्था पर निगरानी के लिए सफाई निरीक्षक भी तैनात है। नपा के पास कूड़ा ढोने के लिए एक ट्रैक्टर-ट्राली भी है। लेकिन बावजूद इसके शहर की स्वच्छता को पंख नही लग पाए है। शहर के अधिकतर वार्डों में गंदगी का आलम बना हुआ है।
विज्ञापन

-5 वर्षों बाद भी नही बदली शहर की आबोहवा
शहर को नगरपालिका बने 5 वर्षों से भी अधिक का समय बीत गया। नपा से शहरवासियों को बड़ी उम्मीद थी। लेकिन विकास की बात तो छोड़े नपा अधिकारी गत पांच वर्षों से शहर को गंदगी से ही मुक्ति नही दिला पाए है। शहर की नालियां जहां गंदे पानी से अटी पड़ी है। वहीं शहर में जगह-जगह गंदगी का ढ़ेर लगा हुआ है। यहां वार्ड नंबर 9 के हालात तो दयनीय बने हुए है। नपा की अपेक्षा का शिकार लोग गंदगी की भरमार से नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। बार-बार शिकायत के बाद भी नपा अधिकारी की नजर यहां फैली गंदगी पर नहीं पड़ रही है। परेशान लोग नपा के खिलाफ धरना-प्रदर्शन की रणनीति बना रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की आबादी के अपेक्षित सफाई कर्मी व संसाधन कम है। उनके पास कूड़ा उठान के लिए महज एक ट्रैक्टर ट्राली है। जबकि शहर का विस्तार ज्यादा है। फिर भी नियमित सफाई की जा रही है। जहां गंदगी की अधिक परेशानी है वहां सोमवार को सफाई करवाई दी जाएगी।
-मंदीप सिंह सफाई निरीक्षक नपा नांगल चौधरी।
गंदगी से परेशान लोगों ने कहा
वार्ड 9 में साफ सफाई का कई दिनों से अभाव बना हुआ है। सफाई के अभाव में जगह-जगह गंदगी का ढेर लगा हुआ है। जिससे लोगों को वहां से गुजरने पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नपा को नियमित सफाई करवानी चाहिए।
-कमलेश शर्मा एडवोकेट
नपा द्वारा नियमित रूप से सफाई नहीं करवाई जा रही है। इससे गंदगी की भरमार हो रही है। गंदगी से बिमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। सफाई को लेकर वार्ड वासी कई बार नपा अधिकारियों को अवगत भी करवा चुके है। बावजूद इसके सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
-कृष्ण सैनी
शहर में कई जगह गंदगी का आलम है। इससे शहर की आबोहवा दूषित हो रही है। गंदगी के ढेर में पड़ी पॉलिथीन हवा के साथ लोगों के घरों में पहुंचती है। नगर पालिका को सफाई की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।

-राजू सैनी
नपा के पास पर्याप्त सफाई कर्मी व संसाधन होने के बावजूद भी शहर में नियमित सफाई नहीं हो रही है। सफाई को लेकर समय-समय पर प्रशासन द्वारा अभियान भी चलाया जाता है। लेकिन इसका असर शहर में कहीं भी नजर नहीं आता। शहर में अनेकों जगहों पर गंदगी के ढेर लगे हुए है।
-पूर्ण सैनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed