{"_id":"5ba005cf867a5501363bd5a1","slug":"81537213903-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनीना में हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनीना में हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर निकाला कैंडल मार्च
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और फांसी की सजा की मांग के लिए राजनीतिक और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने कैंडल मार्च निकाला। कांग्रेस प्रदेश सचिव रोशनलाल ने बताया कि कैंडल मार्च परशुराम चौक से होते हुए सब्जी मंडी, शंकर मार्केट, बालाजी चौक, विश्वकर्मा चौक, आईटीआई रोड, बस स्टैंड रोड होते हुए राव तुलाराम चौक पहुंची। राव तुलाराम चौक पर पहुंचने पर उन्होंने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करो और उनको फांसी दो, बेटी हम तुम्हारे साथ हैं के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि इन लोगों को फांसी की सजा मिले ताकि कोई दोबारा इस प्रकार की घटना ना घटे। सुजान मालड़ा ने कहा कि एक ओर तो सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है वहीं दूसरी और दुष्कर्म हो रहे है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इन आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए। इस अवसर पर राकेश तंवर, सतपाल तंवर, जिला पार्षद कुलदीप, उमेद सिंह, राजेश लावणिया, नरेंद्र शर्मा, सतपाल बवाना, कर्मवीर सिंह, विरेंद्र पालड़ी, मास्टर सुरेंद्र स्याना, अनिल गुप्ता, सुरेश वर्मा, आशी टेलर, राजेंद्र अग्रवाल, अंकित मिश्रा आदि मौजूद रहे।