{"_id":"5a2ac3234f1c1bca678c05d4","slug":"81512751907-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्गों को पेंशन न मिलने से सलीमपुर के ग्रामीणों ने पोस्ट आफिस का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्गों को पेंशन न मिलने से सलीमपुर के ग्रामीणों ने पोस्ट आफिस का किया घेराव
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन माह से पेंशन नहीं मिलने पर बुजुर्गों ने किया पोस्ट ऑफिस का घेराव
मंडी अटेली। तीन माह से पेंशन नहीं मिलने पर शुक्रवार को गांव सलीमपुर के बुजुर्गों ने अटेली पोस्ट ऑफिस का घेराव किया। बुजुर्गों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए एसपीएम अनीता गांधी ने बौचड़िया पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी को अविलंब पेंशन वितरण करने की बात कही, इसके बाद बुजुर्ग वापिस लौटे।
बुजुर्गों का कहना है कि उनको तीन माह से पेंशन नहीं दी जा रही है। पेंशन वितरण करने वाला कर्मचारी सतीश कहता है कि उनको अटेली पोस्ट आफिस कार्यालय से पेंशन के रुपये ही नहीं दिए जा रहे हैं। इसके विरोध में सलीम पुर के बुजुर्ग महिला व पुरुष शुक्रवार सुबह ही अटेली पोस्ट आफिस कर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद एसपीएम अनीता गांधी ने बुजुर्गों को पेंशन देने का आश्वासन दिया। गांधी ने दूरभाष पर कर्मचारी से पेंशन न देने का कारण पूछा तो उसने बताया कि दूसरा कर्मचारी शिकायत के चलते काम नहीं कर रहा है। उसे अकेले को दो का काम करना पड़ रहा है। गांधी ने कर्मचारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अविलंब बुजुर्गों को पेंशन वितरण करे। ग्रामीणों का कहना है कि कर्मचारी हमेशा ही उनकी पेंशन में देरी से देता है। अन्य गांवों के बुजुर्गों को पहले पेंशन दे दी जाती है उनको अगले माह पेंशन दी जा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे जिला उपायुक्त कार्यालय में पहुंच कर अपनी बात रखेंगे। एसपीएम अनीता गांधी ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या काफी हद तक जायज है। उनकी समस्या का समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने कर्मचारी से आज ही पेंशन वितरण करने की बात कह कर कार्यालय में बुलाया है।