{"_id":"59ce7aa94f1c1ba8538b4f35","slug":"81506704041-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटेली में निजी अस्पताल से मिली गर्भपात की दवाईयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटेली में निजी अस्पताल से मिली गर्भपात की दवाईयां
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटेली में निजी अस्पताल से मिली गर्भपात की दवाइयां
-वीरवार को मारा था अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार शाम को छापेमारी के दौरान अटेली के निजी यादव अस्पताल में डिकाय मरीज के माध्यम से एमटीपी की खुली कीट और 2 हजार रुपये बरामद किए थे। वहीं इस बारे में विभाग ने थाना अटेली में चिकित्सक के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया है।
गौरतलब है कि अटेली में गर्भपात की दवाइयां मिलने की खबर स्वास्थ्य विभाग को मिल रही थी। इसके बाद विभाग ने एक टीम गठित कर वहां के एक निजी अस्पताल में डिकाय पेसेंट को लेकर छापा मारा था। छापेमारी के दौरान वहां बीएएमएस चिकित्सक के पास अंग्रेजी दवाइयों का जखीरा भी मिला था। इसके बाद वीरवार देर शात तक विभाग की टीम कार्रवाई कर रही थी। वहीं इस बारे में शुक्रवार को उपायुक्त गरिमा मित्तल ने बताया कि डिकाय मरीज प्रियंका को उक्त अस्पताल से गर्भपात गिराने की गोलियां लेने के लिए भेजा गया। अस्पताल की मालिक मंजू यादव ने खुली एमटीपी कीट थमा दी। इसकी एवज में प्रियंका ने 2 हजार रुपये का नोट दिया। इसमें से मंजू यादव ने तीन सौ रुपये प्रियंका को वापस कर दिए। डिकाय मरीज ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित टीम में शामिल जिला औषधि नियंत्रक डा. हेमंत ग्रोवर को सूचित किया। अस्पताल में छानबीन की परंतु कोई भी एमटीपी कीट नहीं मिली। गठित टीम द्वारा अस्पताल से प्राप्त डिकाय मरीज को दी गई खुली गोलियां व लिफाफा सीज व सील किया गया।
मित्तल ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना नि:संकोच उपायुक्त कार्यालय में दी जा सकती है। इसका दूरभाष नंबर 01282-251201 है। उन्होंने कहा कि प्रशासन व पुलिस द्वारा अथक प्रयास किए जा रहे हैं कि इस सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।