{"_id":"599c7efd4f1c1b8f248b45e0","slug":"81503428349-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोठड़ा का राहुल ने लगाई सबसे ऊंची छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोठड़ा का राहुल ने लगाई सबसे ऊंची छलांग
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोठड़ा के राहुल ने लगाई सबसे ऊंची छलांग
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। गांव राता में मंगलवार को बाबा हनुमान मेले व दंगल का आयोजन किया गया। मेले में अंडर 16 आयु वर्ग बालीबाल प्रतियोगिता में राता कला प्रथम व जैदपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही। इस दौरान ऊंची कूद में गोठड़ा का राहुल प्रथम व राता का विक्की दूसरे स्थान पर रहा। 50 साल से ऊपर की आयु में बालकिशन प्रथम व शादीलाल बौचड़िया दूसरे स्थान पर रहा।
60 साल से ऊपर की आयु में वेद प्रकाश जाखड़ी प्रथम व सतबीर राता रहा। दंगल में कुश्ती 11 रुपये से लेकर 2100 रुपये तक, बालीवाल की प्रथम टीम को 21 हजार व द्वितीय टीम को 15 हजार रुपये का ईनाम दिया गया। बालीवाल अंडर 19 की प्रथम टीम को 3100 व द्वितीय टीम को 2100 रुपये दिए गए। इसके अलावा कबड्डी की प्रथम टीम को 15 हजार व द्वितीय टीम को 11 हजार रुपये देकर सम्मानित की गया। लंबी व ऊंची कूद में प्रथम आने वाले को 500 व द्वितीय स्थान पर आने वाले को 250 रुपये का ईनाम दिया गया जाएगा साथ ही बुजुर्ग दौड़ में प्रथम आने वाले को 1100 व द्वितीय स्थान पर आने वाले बुजुर्ग को 500 की नकदी व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया जायेगा। मेले में दिनभर देशी घी के भंडारे का कार्यक्रम जारी रहा।