फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   कांवड़िए पहुंचने लगे, कल मनाया जाएगा शिवरात्रि पर्व

कांवड़िए पहुंचने लगे, कल मनाया जाएगा शिवरात्रि पर्व

Wed, 19 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
कांवड़िए पहुंचने लगे, कल मनाया जाएगा शिवरात्रि पर्व
कांवड़िए पहुंचने लगे, कल मनाया जाएगा शिवरात्रि पर्व
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हरिद्वार और ऋषिकेश से गंगाजल लेकर चले कांवड़िए मंदिरों में पहुंचने लगे हैं। उनके आगमन से शहर में लगे शिविरों में भी भीड़ दिखने लगी है। डाक कावड़ लाने गए लोग भी वीरवार तक पहुंच जाएंगे। इसके बाद शुक्रवार को शिवरात्रि पर गंगाजल से भोले नाथ का जलाभिषेक किया जाएगा।
कांवड़ियों के आने के साथ ही शिवरात्रि पर्व को लेकर जिले भर के मंदिरों में भक्तों को तांता लगने लगा है। बुधवार शाम को मंदिरों को रंग बिरंगी रोशनी और फूलमालाओं से सजाया जाएगा। साफ-सफाई का कार्य भी चल रहा है। नारनौल में प्रमुख मंदिरों में 21 जुलाई को मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार, गोमुख, गंगोत्री से कांवड़ लेकर शिव भक्त यहां पहुंचने लगे हैं। इससे मुख्य सड़क मार्गों पर बम-बम के जयकारे सुनाई देने लगे हैं।
विज्ञापन

जगह-जगह लगे हैं शिविर
शिवरात्रि पर्व को लेकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कांवड़ियों के लिए शिविर लगाए गए हैं। यहां से गुजरने वाले कांवड़ियों की सेवा के लिए शिवभक्त तत्पर हैं। शिवभक्तों ने क्षेत्र में शिविर लगाए हैं। क्षेत्र के गांव हुडीना, फैजाबाद, लहरोदा, नसीबपुर, नारनौल शहर के साथ ही गांवों में भी विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और ग्रामीणों के सहयोग से शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी संख्या में मंदिर पहुंच रहे श्रद्धालु
श्रावण मास में शहर और गांवों के मंदिरों में शिव भक्त बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। शिव भक्त मंदिरों में अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की आशा के साथ शिवलिंग का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर रहे है। भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालुओं ने बिल्वपत्र फल, फूल चढ़ाकर चंदन तिलक लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed