{"_id":"596fa4194f1c1bfb438b4748","slug":"81500488729-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो राजपूत समाज करेगा विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो राजपूत समाज करेगा विरोध प्रदर्शन
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष शांतनु सिंह चौहान ने रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा के सीपीएस पद के इस्तीफे को मुख्यमंत्री द्वारा मंजूरी देने पर आपत्ति जताई है। चौहान ने बताया कि सरकार को यह पता था कि जिन विधायकों को सीपीएस पद पर नियुक्त किया जा रहा है वह मान्य नहीं है इसके बावजूद भी उनको सीपीएस पद पर नियुक्त किया।
ऐसा सरकार ने जानबूझ कर विधायकों के साथ मजाक करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सरकार जानती थी कि राणा राजपूत समाज से एक ऐसे विधायक है जो पूरे समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। जिन्होंने अन्य मंत्रियों से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी। इसके बावजूद भी सरकार ने उनको मंत्री पद से दूर रखा। जिसकी कठोर निंदा की जाती है। चौहान ने सरकार से मांग की है कि अगर विधायक श्याम सिंह राणा को सम्मान नहीं दिया गया तो राजपूत समाज पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करेगा।