फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   8,122 students took the English exam at 52 centers, and one UMC was formed on the first day.

Mahendragarh-Narnaul News: 52 केंद्रों पर 8,122 विद्यार्थियों ने दी अंग्रेजी की परीक्षा, पहले दिन बनी एक यूएमसी

Thu, 26 Feb 2026 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
8,122 students took the English exam at 52 centers, and one UMC was formed on the first day.
फोटो संख्या:79- पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र के बाहर निकलते व
महेंद्रगढ़/नारनौल। जिले के 52 केंद्रों पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा में आई व्याकरण बच्चों को आसान लगी। वहीं पहले दिन ही नारनौल के सैनी स्कूल केंद्र में एक यूएमसी (प्रतिबंधित सामग्री रखने का केस) बनाई गई।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए जिले में 7,759 रेगुलर, 112 निजी स्कूलों तो 296 ओपन मोड के विद्यार्थी पंजीकृत किए गए हैं। बता दें कि 25 फरवरी से हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। इसके बाद साढ़े 12 बजे से साढ़े 3 बजे तक आयोजित की गई।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर सभी विद्यार्थियों की जांच के बाद कक्ष में प्रवेश दिया। सभी केंद्रों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। शहर के पीएमश्री स्कूल में बनाए गए केंद्र पर शहर थाना प्रभारी पवन कुमार व उनकी टीम ने तीन घंटे तक पूरी निगरानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा में किसी प्रकार का बाहरी हस्तक्षेप नहीं रहा। महेंद्रगढ़ केंद्र पर 2110 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि कनीना खंड में 1804 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। विद्यार्थियों से परीक्षा के बाद बातचीत की गई और उनसे परीक्षा संबंधी वार्ता की।
सैनी स्कूल केंद्र में एक छात्र की बनी यूएमसी
पहले दिन नारनौल के रेवाड़ी रोड स्थित सैनी स्कूल केंद्र में एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ा गया और इसके पास से टीम को पर्ची मिली। बाद में टीम ने परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका ले ली और यूएमसी बना दी। सुपरिटेंडेंट हंसराज ने बताया कि सैनी स्कूल में बने परीक्षा केंद्र पर केवल हरियाणा ओपन के तहत परीक्षाएं आयोजित की जा रही है।
---------
परीक्षार्थी बोले-तैयारी के अनुसार आया पेपर
बॉक्स
मैंने पेपर की तैयारी तीन दिन पहले शुरू कर दी थी। वहीं आज के पेपर में मुझे कोई सवाल मुश्किल नहीं लगा। पेपर में आई व्याकरण सबसे आसान थी। तैयारी के अनुसार पेपर आया है। -सचिन, आरआरसीएम स्कूल, गांव माजरा कलां
बॉक्स
मैंने पूरा साल प्रतिदिन छह घंटे पढ़ाई की है। मुझे यह पेपर काफी आसान लगा। इसमें वैकल्पिक और व्याकरण के सभी प्रश्नों को हल किया है।-कार्तिक, आरआरसीएम स्कूल, गांव माजरा कलां
बॉक्स
परीक्षा के पहले दिन थोड़ा टेंशन हो रहा था और पिछले साल के पेपर को देखकर इस बार भी कठिन पेपर आने की उम्मीद थी। आज परीक्षा में बैठते ही टेंशन दूर हो गई और पेपर भी अच्छा रहा। उम्मीद है कि इस पेपर में अच्छे नंबर आएंगे। -चाहत, आरआरसीएम स्कूल, गांव माजरा कलां

पेपर में सभी यूनिट अच्छी रही और परीक्षा की शुरुआत भी अच्छी रही है। पिछले साल के मुकाबले इस बार काफी अलग पेपर था। पूरा पेपर पाठ्यक्रम से ही आया था।-नीतिका, आरआरसीएम स्कूल, गांव माजरा कलां
--------------
बॉक्स
अंग्रेजी का पेपर काफी आसान था, उम्मीद है अच्छे नंबर आएं। अध्यापक के बताए गए तरीके से नियमित रूप से पढ़ाई करके परीक्षा के लिए तैयारी कर रही हूं।-विशाखा, मोहल्ला सैन चौक, नारनौल
बॉक्स

मैंने अंग्रेजी के पेपर की तैयारी के लिए लंबे प्रश्न व व्याकरण की अधिक तैयारी की थी। प्रश्न पत्र का पैट्रन भी वहीं रहा। गणित की तैयारी के लिए मैं प्रतिदिन कुछ अतिरिक्त समय तक पढ़ाई करता हूं।-निखिल, मोहल्ला पीरआगा, नारनौल
बॉक्स
प्रश्न-पत्र में कुछ कठिन सवाल भी पूछे गए थे हालांकि मेरा पेपर बेहतर रहा और अच्छे नंबर आने की उम्मीद है। अर्थशास्त्र विषय मुझे कठिन लगता है और उसी विषय की तैयारी मैं सबसे अधिक कर रहा हूं।-कुणाल, गांव-पटीकरा, नारनौल
बॉक्स
-

परीक्षा को लेकर उत्साह बना हुआ था, इसलिए दोस्तों के साथ करीब 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए। परीक्षा केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं बेहतर थी।-निर्भय, मोहल्ला देवस्थान, नारनौल
----------
- वर्जन:
जिले के 52 केंद्रों पर 12वीं कक्षा की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 8,167 में से 8,122 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। पहले दिन नारनौल केंद्र पर एक यूएमसी बनाई गई। पहले दिन बोर्ड उड़नदस्ते की टीमों ने नारनौल क्षेत्र में केंद्रों की जांच की।-बिजेंद्र कुमार, बोर्ड सुपरिटेंडेंट, महेंद्रगढ़

....................
प्रशासन के कड़े इंतजाम हुई परीक्षा
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी में दो केंद्र और ब्लॉक में 11 परीक्षा केंद्रों पर हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण और नकल रहित हुई। परीक्षा के पहले दिन आयोजित परीक्षा में पीएमश्री गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल केंद्र पर 188 छात्र-छात्राओं ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी जबकि बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल केंद्र में 169 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। नकल पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इसके अलावा उड़नदस्ता टीमों द्वारा समय-समय पर केंद्रों का निरीक्षण भी किया गया। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed