फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   810 kg of poppy husk and poppy husk seized from a canter full of readymade clothes

Mahendragarh-Narnaul News: रेडीमेड कपड़ों से भरे कैंटर से 810 किलोग्राम चूरापोस्त और डोडा पकड़ा

Wed, 30 Apr 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 30 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
810 kg of poppy husk and poppy husk seized from a canter full of readymade clothes
नारनौल। मादक पदार्थ के तस्करों के लिए 148बी और 152 डी मुफीद मार्ग बन गया है। इन मार्गों से होकर राजस्थान, पंजाब सहित हरियाणा में आपूर्ति की जाती है। सोमवार रात को पुलिस ने करीब 810 किलोग्राम चुरा पोस्त और डोडा पड़ा है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदाथोZं का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस को सूचना मिली कि महाराष्ट्र नंबर का एक कैंटर नांगल चौधरी से अंबाला की तरफ जाएगा। इसमें रेडीमेड कपड़ों के कार्टन रखे हुए हैं। इनके बीच भारी मात्रा में चूरापोस्त और डोडा रखकर ले जाया रहा है। यदि नाकाबंदी की जाए तो आरोपी नशीला पदार्थ सहित पकड़े जा सकते हैं।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने गांव ढाणी बाठोठा के नजदीक 148बी हाईवे के सर्विस रोड पर नाकाबंदी की। इसी बीच एक कैंटर महाराष्ट्र नंबर का आता दिखाई दिया। इसे रोककर पुलिस ने वाहन चालक का नाम पूछा। उसने अपना नाम नांगल कालिया निवासी सोमदत्त बताया। पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र एईटीओ के सामने कैंटर की तलाश ली। इसमें रेडीमेड कपड़ों के बीच में कार्टन मिला। इनमें प्रतिबंधित मादक पदार्थ चुरा पोस्त और डोडा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट

डोडा के 27 और चूरापोस्त के 12 कार्टन मिले
कैंटर की तलाशी पर पुलिस को 27 कार्टन मादक पदार्थ डोडा के मिले। इसका वजन 508.55 किलोग्राम मिला। चूरापोस्त के 12 कार्टन मिले। इनका वजन करी 301.93 किलोग्राम था।




इंसेट
बीते वर्षाें में पकड़ा जा चुका मादक पदार्थ

- अप्रैल 2019 में गांव मेघोत बिंजा में 92 किलो 700 ग्राम गांजा और तीन किलो 50 ग्राम सुल्फा बरामद किया था। इसकी उस समय बाजार में लगभग 40 लाख रुपये कीमत बताई जा रही थी।
- मई 2021 में सतनाली पुलिस ने 18 मई को बारड़ा-टी प्वाइंट में संदिग्ध अवस्था में खड़े एक कैंटर से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया था। पुलिस ने कैंटर की जांच की तो इसमें पानी के डिस्पोजल गिलास के नीचे बोरों और कार्टन में भरे 17 क्विंटल 12 किलो 760 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस ने पकड़े गए गांजे की कीमत लगभग दो करोड़ रुपये की आंकी थी।

-सितंबर 2024 में सिरोही बहाली टोल प्लाजा के पास से 25 किलो 314 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की गई थी।
-मार्च 2025 को नेशनल हाईवे नंबर 148 बी पर एक ट्रक गांजा पत्ती ट्रक कंंटेनर से बरामद की गई थी। यह आडिशा से कॉटन के नीचे छिपाकर लाई जा रही थी।
-मार्च 2025 को छत्तीसगढ़ से लाए गए 16 किलो गांजा के साथ पुलिस ने सतनाली क्षेत्र से तीन आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की थी। -16 अप्रैल को बांद्रा एक्सप्रेस जब नारनौल रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो ट्रेन के डिब्बों की तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान 9.325 गांजा पत्ती शौचालय के बीच में रखा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed