{"_id":"5ffb50a58ebc3e2ef0280a55","slug":"8-rapid-response-teams-to-be-deployed-at-subdivision-level-narnol-news-rtk5902859161","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपमंडल स्तर पर तैनात रहेंगी 8 रैपिड रिस्पांस टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपमंडल स्तर पर तैनात रहेंगी 8 रैपिड रिस्पांस टीम
विज्ञापन
पशुपालन विभाग की टीमों को स्थानीय स्तर पर ही ट्रेनिंग दी गई है। सोमवार से उपमंडल स्तर पर रैपिड रिस्पांस टीम तैनात रहेंगी। कहीं से भी शिकायत मिलने पर पशुपालन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचेंगी। रविवार को भी मुर्गियों के ब्लड सैंपल लिए गए। इन सभी सैंपलों को सोमवार की सुुबह जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
पशुपालन विभाग की टीम को प्रशिक्षण के लिए पंचकूला भेजने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। जिलेस्तर पर ही 8 रैपिड रिस्पांस टीम को प्रशिक्षण दिया गया है। सोमवार से ये टीमें अपने- अपने क्षेत्र में तैनात रहेंगी। उपमंडल स्तर पर टीम उपलब्ध रहेंगी। किसी भी इलाके से शिकायत मिलेगी तो पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुुंच जाएगी। शनिवार के बाद रविवार को भी सैंपल लिए गए। इन सभी सैंपलों को सोमवार को जालंधर लैब भेजा जाएगा। सैंपल विशेष गाड़ी से भेजे जाएंगे। इन सैंपलों की रिपोर्ट दस दिन में आने की संभावना है। पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. नसीब सिंह ने बताया कि विभाग पूरी तरह से सतर्क है। अभी महेंद्रगढ़ जिले में बर्ड फ्लू का मामला नहीं मिला है। जिले में 8 आरआरटी का गठन किया गया है। जिसमें पशुपालन विभाग के चिकित्सकों को शामिल किया गया है। जिलेभर में मॉनिटरिंग और सैंपलिंग के लिए ये टीमें काम करेंगी। हर एक टीम में चार सदस्य रहेंगे।
सैंपल लेने का काम पूरा हो गया है। एक विशेष टीम स्पेशल गाड़ी में इन सैंपलों को लेकर जाएगी। रीजनल लैब जालंधर में इन सैंपलों की जांच होगी। सोमवार से आठ आरआरटी अपने क्षेत्र में तैनात हो जाएंगी। शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचकर सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
डॉ. नसीब सिंह, उप निदेशक, पशुपालन विभाग, महेंद्रगढ़।