फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   8 accused arrested for planning robbery

Mahendragarh-Narnaul News: लूट की योजना बनाते 8 आरोपी गिरफ्तार

Fri, 28 Feb 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 28 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
8 accused arrested for planning robbery
नारनौल। सीआईए महेंद्रगढ़ पुलिस टीम ने अवैध हथियार, डंडों के साथ आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने वीरवार को प्रेस वार्ता में बताया कि महेंद्रगढ़ पुलिस की सतर्कता से आरोपियों को वारदात को अंजाम देने से पहले ही पकड़ लिया। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने मांदी निवासी अनिल, बानसुर के रतनपुरा निवासी कुलदीप, बानसुर के चंदू वाली ढाणी निवासी रजनीश, मांदी निवासी राहुल, शुभम, सुरानी निवासी शील मधुर, राजस्थान के हरसोरा थाना के खटोटी निवासी सुरेन्द्र और उनींदा निवासी संजय को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

टीम को इनके पास से 2 अवैध देसी पिस्तौल, 3 कारतूस, 2 डंडे और 2 गाड़ियां मिलीं। सभी आरोपियों के खिलाफ पहले भी काफी मामले दर्ज हैं। अनिल के खिलाफ 19 मामले, कुलदीप के खिलाफ 7 मामले, रजनीश के खिलाफ 6 मामले, राहुल के खिलाफ 7 मामले, शुभम के खिलाफ 2 मामले, संजय के खिलाफ 4 मामले और शील मधुर व सुरेंद्र के खिलाफ 1-1 मामले दर्ज हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम अपराध रोकथाम की चेकिंग के दौरान पड़तल बस अड्डा पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि अनिल, कुलदीप, रजनीश, राहुल, शुभम, शील मधुर, सुरेन्द्र, संजय मारपीट, लूट व अन्य कई वारदातों में शामिल रहते हैं। जिनके खिलाफ काफी मामले दर्ज हैं। जो सभी अपनी गाड़ी वरना व स्कॉर्पियो में सवार होकर बोहका से मोड़ी-भोजावास सड़क पर खड़े हैं और लूट की योजना बनाए हुए हैं। वह अपने पास डंडे, पिस्टल, देशी कट्टा, कारतूस काफी मात्रा में है व किसी वारदात को अंजाम देने की योजना हैं। टीम सूचना के आधार पर गांव भोजावास से निकलते ही मोड़ी सड़क पर पहुंची। जहां पर खड़ी गाडी वरना व स्कॉर्पियो के पास पहुंचकर गाड़ियों के पास खड़े 5 व अंदर बैठे 3 लड़कों-लड़कों को काबू किया। जिनमें मांदी निवासी अनिल के पास अवैध देसी पिस्टल मिला। वहीं रजनीश के पास 3 जिंदा कारतूस मिले। सुरेन्द्र व कुलदीप के पास डंडा मिला। वहीं राहुल के पास देसी पिस्टल बरामद हुआ। इसके अलावा संजय, शुभम, शील मधुर को मौके से पकड़ा गया। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर कनीना में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed