फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   79 students will appear in Super 100 Level 2 exam

Mahendragarh-Narnaul News: सुपर 100 लेवल दो की परीक्षा में शामिल होंगे 79 विद्यार्थी

Wed, 23 Apr 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 23 Apr 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
79 students will appear in Super 100 Level 2 exam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। सुपर 100 के पहले चरण की परीक्षा में उत्तीर्ण जिले के 79 विद्यार्थी 1 से 3 मई तक टेरी कॉलेज ढांड कुरुक्षेत्र में होने वाली दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होंगे।
सुपर 100 के लिए प्रदेशभर से 2243 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। 5 फरवरी को सुपर 100 के पहले चरण की परीक्षा में महेंद्रगढ़ जिले के 79 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे। इनमें से 37 छात्र एवं 42 छात्राएं हैं। अब ये विद्यार्थी सुपर 100 लेवल 2 की परीक्षा देंगे। वर्ष 2018 में शुरू किए गए सुपर-100 कार्यक्रम का उद्देश्य 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को आईआईटी और मेडिकल की निशुल्क कोचिंग प्रदान करना है। इस कार्यक्रम ने पिछले वर्षों में 160 से अधिक छात्रों को आईआईटी, एनआईटी और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश दिलाने में सफलता प्राप्त करवाई है। सुपर 100 में चयनित बच्चों को विकल्प फाउंडेशन द्वारा आवासीय कोचिंग दी जाएगी। विद्यार्थियों को रहने और खाने की सुविधा भी शिक्षा विभाग की तरफ से मुहैया करवाई जाती है।
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र कुमार ने बताया कि सुपर 100 के प्रथम चरण की परीक्षा में उत्तीर्ण महेंद्रगढ़ जिले के 79 विद्यार्थी दूसरे चरण की परीक्षा देंगे। विकल्प संस्थान द्वारा सूची में सम्मिलित सभी विद्यार्थियों को लेवल 2 की परीक्षा के लिए विकल्प फाउंडेशन के कुरुक्षेत्र परिसर में बुलाया गया है। महेंद्रगढ़ के 22 विद्यार्थियों का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 28 अप्रैल से 30 अप्रैल, 21 विद्यार्थियों का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 1 मई से 3 मई एवं 36 विद्यार्थियों का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 5 मई से 7 मई 2025 तक विकल्प फाउंडेशन गांव बारना नजदीक टेरी कॉलेज ढांड कुरुक्षेत्र रोड कुरुक्षेत्र हरियाणा में प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपर 100 लेवल 2 की परीक्षा के लिए सभी चयनित विद्यार्थी 3 दिनों के लिए विकल्प फाउंडेशन के परिसर में उपस्थित रहेंगे। जहां उन्हें गणित और विज्ञान के विषयों का अध्ययन कराया जाएगा और आखिरी दिन एक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस प्रक्रिया के दौरान कक्षाओं के साथ-साथ विद्यार्थियों के व्यवहार पर भी शिक्षकों की नजर रहेगी। इस लेवल 2 परीक्षा का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों की परीक्षा लेना ही नहीं, बल्कि उनके व्यवहार और शिक्षा के प्रति समर्पण को परखना भी है। विद्यार्थी कक्षा में कितना ध्यान केंद्रित करते हैं और पढ़ाई को लेकर उनकी रुचि कितनी है, इसका भी निरीक्षण सुपर 100 के अध्यापक करेंगे ताकि वे मेधावी विद्यार्थियों का चयन कर सके। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी सुपर 100 बैच 2025- 27 का हिस्सा बनेंगे।
प्रवेशपत्र, आधार कार्ड और फोटो लाएं विद्यार्थी
विद्यार्थी प्रवेश पत्र के अलावा अपने साथ अपना आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकर की फोटो, कक्षा 10वी की बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड एवं अपना जरूरी सामान साथ लेकर जाएं। कोई महंगा सामान, मोबाइल फोन या ज्यादा कैश अपने साथ ना रखें। इस परीक्षा में राज्य से कुल 600 छात्रों का चयन होगा, जिसमें से 400 छात्र को आवासीय कार्यक्रम के लिए चुना जाएगा और बाकी 200 छात्र प्रतीक्षा सूची में रहेंगे।

वर्जन
सभी बीईओ को अपने-अपने खंड से लेवल 2 के लिए चयनित विद्यार्थियों को शेड्यूल अनुसार विकल्प फाउंडेशन कुरुक्षेत्र परिसर में पहुंचने की सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। सुपर 100 लेवल 2 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले परीक्षार्थियों को सुपर 100 बैच 2025-27 के लिए चुना जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को मुफ्त कोचिंग प्रदान की जाएगी।-संतोष कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed