फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   78 corona infected were found in the district, 51 patients were cured

जिले में 78 कोरोना संक्रमित मिले, 51 मरीज हुए ठीक

Mon, 17 Jan 2022 10:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
78 corona infected were found in the district, 51 patients were cured
नागरिक अस्पताल में कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए पंजीकरण करवाते लोग। - फोटो : Narnol
जिले में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। दिन-प्रतिदिन कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जिले में सोमवार को 78 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस मिले हैं। कोरोना संक्रमित केसों की यह संख्या अब तक सबसे अधिक है। वहीं दूसरी ओर राहत की बात यह है कि सोमवार को 51 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अब जिले में 253 मरीज सक्रिय हैं। पिछले सात दिनों से कोरोना संक्रमित केस की संख्या 45.57 प्रतिशत से बढ़ रही हैं वहीं 16 प्रतिशत मरीज ठीक हो रहे हैं
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को 1384 लोगों की सैंपलिंग भेजी गई थी जिनकी रिपोर्ट सोमवार की सुबह आई है। इनमें 78 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी को होम क्वारंटीन कर दिया तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके घरों पर जाकर आईसोलेशन कीट सौंपी तथा उनके संपर्क में आए मरीजों का सैंपल लिया। सोमवार को कुल 1358 लोगों का सैंपल भेजे गए हैं जिनकी जांच मंगलवार सुबह तक आएगी। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 22066 हो गई है। हालांकि राहत भरी बात यह है कि मरीज लगातार कम समय में ठीक भी हो रहे हैं। सोमवार को 51 कोरोना संक्रमित मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है। इस प्रकार जिले में कुल 21658 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 155 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ.अशोक कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना के 253 केस अभी भी सक्रिय हैं। जिले में 17 जनवरी तक 243659 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 112803 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 490792 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1358 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर मिले संक्रमित
जिले में सोमवार को 78 नए कोरोना संक्रमित मामले आए हैं। इनमें हुडा सेक्टर नारनौल में 1, महेंद्रगढ़ रोड नारनौल में 1, देवीलाल कॉलोनी नारनौल में 1, फालसा संघीवाड़ा नारनौल में 1, गांधी कॉलोनी नारनौल में 1, कड़ियावाला मंदिर नारनौल में 1, कोजिंदा में 1, मोहल्ला प्राणपुरा नारनौल में 1, नसीबपुर जेल नारनौल में 2, परशुराम कॉलोनी नारनौल में 1, पटीकरा में 1, पुलिस लाइन नारनौल में 1, रामबास में 1, मोहल्ला संघीवाड़ा नारनौल में 1, पड़तल में 1, किला रोड नारनौल में 1, पुल बाजार नारनौल में 1, नलापुर में 2, बास मोहल्ला महेंद्रगढ़ में 1, देवनगर महेंद्रगढ़ में 1, देवास महेंद्रगढ़ में 1, दौंगड़ा जाट में 1, जाटवास में 1, झगड़ोली में 1, मेई में 1, मोहल्ला सैनीपुरा महेंद्रगढ़ में 1, सतनाली बास में 2, सतनाली मोड़ महेंद्रगढ़ में 1, अटेली मंडी में 1, अटाली में 3, नांगल सिरोही में 4, नांगल चौधरी में 3, कनीना में 8, सतनाली में 1, धनौंदा में 2, सीहमा में 4, खासपुर में 2, कोजिंदा में 2, आकोदा में 1, काजला का बास में 1, कांवी में 1, बारड़ा में 1, बवानिया में 1, भोजावास में 1, शहबाजपुर में 1, अगिहार में 1, गुढ़ा में 2, बोचड़िया में 1, डेरोली अहीर में 1, डेरोली जाट में 1, ककराला में 1, खत्रीपुर में 1, तलोट में 1 व कोटिया में 1 कोरोना मरीज आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed