{"_id":"59a2f7484f1c1b8c6b8b479a","slug":"71503852360-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज प्रथा से बढ़ रही कन्या भ्रूण हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज प्रथा से बढ़ रही कन्या भ्रूण हत्या
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज प्रथा से बढ़ रही कन्या भ्रूण हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। नांगल पीपा के पुस्तकालय में रविवार को नेहरू युवा केंद्र ने सामाजिक बुराइयों पर आधारित निबंध स्पर्धा कराई। इसमें 45 छात्राओं और महिलाओं ने हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एनवाईवी दीपक कुमार कहा कि आर्थिक रूप से संपन्न अधिकांश घरानों में दहेज प्रथा बनी हुई है। उनकी देखदेखी गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों में दहेज प्रथा को बढ़ावा मिल गया। शादी में दहेज मांगने वाला सबसे बड़ा भिखारी होता है। समाज में दहेज प्रथा के चलते ही कन्या भ्रूण हत्या, बेटा-बेटी की पढ़ाई में भेदभाव हो रहा है। लड़के को सरकारी नौकरी मिलने पर दहेज की डिमांड अधिक बढ़ जाती है। समाधान के लिए लड़कियों को जागरूक होना पड़ेगा। युवाओं को बिना दहेज लिए शादी का संकल्प लेना होगा। इसके बाद निबंध स्पर्धा कराई गई। इसमें कविता यादव ने पहला, नीतू ने द्वितीय स्थान अर्जित किया। इस मौके पर संतोष, संयोगिता, बबली, प्रियंका आदि मौजूद थी।