{"_id":"596fa5044f1c1bfb438b475d","slug":"71500488964-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरकांड का हुआ पाठ, श्रद्धालुओं में प्रसाद बांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरकांड का हुआ पाठ, श्रद्धालुओं में प्रसाद बांटा
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरकांड का हुआ पाठ, श्रद्धालुओं में प्रसाद बांटा
नारनौल। श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल और संकट मोचन संकीर्तन मंडल के संयुक्त तत्वावधान में मोहल्ला देवस्थान में मंगलवार रात को शीला देवी के निवास पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के प्रधान पवन गर्ग ने की।
सर्वप्रथम क्रांति निर्मल शास्त्री ने मुख्य यजमान विपिन वशिष्ठ और प्रियंका से पूजा करवाकर बाबा की ज्योति प्रज्वलित करवाई। गायत्री मंत्र, हनुमान चालीसा और रामधुन के बाद सुंदरकांड पाठ का आरंभ हुआ। इसमेें ज्ञानस्वरूप शर्मा, महेश शर्मा, क्रांति निर्मल, विवेक निर्मल, दीपक शर्मा, घनश्याम गर्ग, दिनेश धूप वाला, दिनेश बारी ने सुंदरकांड पाठ का गायन किया। इसके बाद भजनों का दौर शुरू हुआ। इसमें विकास जांगिड़ ने भोले ओ भोले तू रूठा तो जग रूठा..., कांशीराम नेे राम चले वनवास पिता की आज्ञा मान ली... पेश किया। क्रांति निर्मल और कैलाश हरित ने भक्तों को बाबा का प्रसाद वितरित किया। मंडल के संरक्षक ने भक्तों को आगामी 30 जुलाई को मोडावाला मंदिर में मनाई जाने वाली गोस्वामी तुलसी जयंती का निमंत्रण दिया। इस मौके पर सुरेश जांगिड़, संजय गोयल, नरेश मित्तल, संजय, नरसिंह, सुदर्शन बंसल, दिनेश गर्ग, प्रवीण गुप्ता, विशाल हरित, दीपक गौतम, चेतन प्रकाश, विजय, विकास अग्रवाल आदि श्रद्धालु मौजूद थे।