{"_id":"65f5fc8554729ff88b0a48a4","slug":"71-students-selected-from-the-district-will-appear-for-level-2-examination-narnol-news-c-196-1-nnl1003-110407-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जिले से चयनित 71 विद्यार्थी देंगे लेवल-2 की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जिले से चयनित 71 विद्यार्थी देंगे लेवल-2 की परीक्षा
विज्ञापन
नारनौल। 6 फरवरी को आयोजित सुपर-100 लेवल-1 के परीक्षा परिणाम शुक्रवार देर शाम जारी हुआ, जिसमें महेंद्रगढ़ जिले के 71 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की, जिनमें से 32 छात्र और 39 छात्राएं शामिल हैं। अब यह विद्यार्थी सुपर 100 लेवल 2 की परीक्षा देंगे। राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल की गरिमा शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजावास से हिमांशु एवं राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना की यशिका ने जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए टॉप-3 में जगह बनाई हैं। हरियाणा सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से वर्ष 2018 में शुरू किए गए सुपर-100 कार्यक्रम का उद्देश्य 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को आईआईटी और मेडिकल की निशुल्क कोचिंग प्रदान करना है। इस कार्यक्रम ने पिछले चार वर्षों में 160 से अधिक छात्रों को आईआईटी, एनआईटी और सरकारी मेडिकल कालेजों में प्रवेश दिलाने में सफलता प्राप्त करवाई है। सुपर-100 बैच 2024-26 लेवल 1 की परीक्षा 6 फरवरी 2024 को हुई थी। जिले के 1538 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 1261 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी। परीक्षा में कुल 50 प्रश्न पूछे गए थे तथा प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का था। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 01 अंक की नेगेटिव मार्किंग की गई है। प्रश्न पत्र में कक्षा 6 से कक्षा 10 के गणित विषय से प्रश्न पूछे गए थे।
सुपर-100 लेवल-2 की परीक्षा 9 अप्रैल को होगी
जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र कुमार ने बताया कि सुपर-100 लेवल 1 की परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों की लेवल 2 की परीक्षा 9 अप्रैल को होगी। लेवल 2 की परीक्षा का परिणाम 7 मई को जारी होगा और चयनित विद्यार्थियों की कक्षाएं 15 मई से शुरू होगी। सुपर 100 लेवल 2 की परीक्षा के लिए सभी चयनित विद्यार्थी 3 दिनों के लिए विकल्प फाउंडेशन के परिसर में उपस्थित रहेंगे, जहां उन्हें गणित और विज्ञान के विषयों का अध्ययन कराया जाएगा। आखिरी दिन एक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी सुपर 100 बैच 2024-26 का हिस्सा बनेंगे।
राजकीय विद्यालयों में दसवीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन किया था। उन्होंने ही यह लेवल 1 की परीक्षा दी थी। आगे लेवल 2 में चयन होने पर वह छात्र-छात्राएं जो 11वीं कक्षा में विज्ञान विषय चुनेंगे। उनको इस योजना के तहत मुफ्त कोचिंग प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
सुनील दत्त, जिला शिक्षा अधिकारी नारनौल।