फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   700 participants from 90 villages of 6 districts showed talent

6 जिले के 90 गांवों के 700 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 12 Dec 2021 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
700 participants from 90 villages of 6 districts showed talent
गांव ककराला में केजीटी प्रतियोगिता में प्रदर्शनी का अवलोकन करते एसडीएम सुरेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : Narnol
बच्चों की प्रतिभा निखारने और प्रदर्शित करने के उद्देश्य से समाजसेवी संस्था बाबा भैंया सेवा दल बीबीएसडी द्वारा रविवार को गांव ककराला में केजीटी-2021 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 6 जिलों के 90 गांवों के 700 बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता पांच वर्गों में आयोजित की गई, जिसमें प्रथम व द्वितीय चरण के लिए ड्राइंग, तीसरे व चौथे चरण के लिए प्रश्नोत्तरी और पांचवें चरण के लिए कला प्रदर्शन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस संस्था ने चित्रकला, प्रश्नोत्तरी, कला प्रदर्शन आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से जल बचाओ, बेटी बचाओ, पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छ भारत, शिक्षित हो हर व्यक्ति पर विभिन्न कला कौशल से बच्चों ने समाज को संदेश दिया।
विज्ञापन

ये रहे विजेता
लड़कियों के हुए नृत्य मुकाबले में मनीषा प्रथम, कामना द्वितीय और साक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि स्लोगन लेखन में नेहा प्रथम, हिमांशी द्वितीय व पूजा ने तृतीय स्थान पाया। रॉक स्टार प्रतियोगिता में आदित्य प्रथम, आयरा द्वितीय और यतिन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को मिला उचित मंच
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम सुरेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रेमराज, डॉ. विक्रम सिंह रहे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के प्रतिभागियों द्वारा मंच पर अपनी चहुंमुखी प्रतिभा को प्रदर्शित करना था। एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने बच्चों को जीवन में शिक्षा और कला का महत्व समझाते हुए कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को आगे लाने का अवसर प्रदान करती है।
कन्या भ्रूण हत्या की प्रस्तुति देख भावुक हुए लोग
शायना द्वारा दी गई कन्या भ्रूण हत्या की प्रस्तुति देखकर उपस्थित ग्रामीणों के आंसू छलक गए। भाषण में प्रतिभागियों ने गिरते भूमिगत जल स्तर, पर्यावरण समस्या और उसके समाधान पर विचार रखे। विजेता प्रतिभागियों को सुनील शर्मा, मदनलाल द्वारा भी सम्मानित किया गया। दीपचंद व महेश ने अपने पिता की पुण्यतिथि के अवसर पूरे आयोजन की जलपान की व्यवस्था की। संस्था के प्रधान राकेश कुमार, आयोजन प्रबंधक मनमोहन सिंह से सभी बच्चों को बधाई दी।

इन संस्थाओं और लोगों का रहा सहयोग
केजीटी के आयोजन पार्टनर आरआरसीएम स्कूल कनीना, बीआर स्कूल सेहलंग, एसडीएम स्कूल, मॉडर्न स्कूल भोजावास, इंडियाना स्कूल भोजावास, सदासुख मेमोरियल स्कूल कनीना, रजत हीरो होंडा सर्विस कनीना, दिनेश ज्वैलर्स ककराला, फ्रेश बिग बाजार कनीना, राज टेलीकॉम व मोबाइल ट्रेनिंग केंद्र रहे। केजीटी स्वयंसेवी संस्था के पार्टनर में ग्रामीण विकास मंडल निहालगढ़, बीएमडी क्लब, स्पोर्ट्स क्लब खासपुर, युवा क्लब नांगल पीपा, राजेंद्र यादव, सुनील कुमार, लक्की सीगड़ा, यशवीर, नरेश कुमार, मोहित ने सहयोग किया। इसके अलावा चित्रकला प्रतियोगिता में अश्वनी कुमार, राजबाला, लक्ष्मी यादव, राहुल यादव ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में कृष्ण सिंह, कंवर सिंह, कंवर सिंह नंबरदार, शांतिलाल नंबरदार, ग्राम ककराला के मौजूद गणमान्य नागरिक, बीबीएसडी प्रधान अजय कुमार, उप प्रधान इंदरपाल, सचिव नवीन कुमार, सह सचिव सुनील शर्मा, ओमप्रकाश, मनोज कुमार, डॉ. राजीव, महेश कुमार, राकेश कुमार, मदन पाल, मंजीत सिंह, महेंद्र सिंह, बाबा भैया सेवा दल के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed