{"_id":"66f4a3f15b49d8d8d807f877","slug":"70-thousand-rupees-were-stolen-case-registered-narnol-news-c-196-1-nnl1003-116501-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 101 बच्चों को दी गई निशुल्क साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 101 बच्चों को दी गई निशुल्क साइकिल
Thu, 26 Sep 2024 05:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 26 Sep 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बुधवार को साइकिल मेले का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष सामरिया ने की। विभाग द्वारा हर वर्ष अनुसूचित जाति छात्र जो कक्षा छठी में पढ़ रहे उन छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ दिया जाता है।
सहायक प्रभारी मोतीलाल ने बताया कि साइकिल उन अनुसूचित छात्रों को दी जाती है जिनके घर से विद्यालय की दूरी दो किलोमीटर या उससे अधिक है। मुफ्त साइकिल उपलब्ध कराने की योजना को क्रियान्वित करते हुए इस वर्ष जिलाभर से 111 छात्रों ने आवेदन किए थे, जिनमें 101 छात्रों ने इस योजना का लाभ उठाया।
उन्होंने बताया कि बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ही साइकिल विक्रेताओं ने मेला लगाया, जिसमें आकर छात्रों ने साइकिल पसंद की। सहायक प्रभारी ने बताया कि सभी बच्चों ने साइकिल पसंद कर बिल कटवा लिए हैं। जैसे ही उनके खाते में रुपये आएंगे साइकिल मिल जाएगी।