फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   6.99 crore to be spent to tackle waterlogging; work to begin in a week.

Mahendragarh-Narnaul News: जलभराव की समस्या से निपटने के लिए 6.99 करोड़ होंगे खर्च, एक सप्ताह में शुरू होगा काम

Wed, 17 Jun 2026 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
6.99 crore to be spent to tackle waterlogging; work to begin in a week.
फोटो संख्या:53- डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक के नजदीक खाली जगह जहां बनाया जाएगा वाटर स्टोरेज टैंक--सं
महेंद्रगढ़। बरसात के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाली जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। विभाग की ओर से करीब 6.99 करोड़ रुपये की लागत से दो स्टोरेज टैंकों का निर्माण कराया जाएगा। इन स्टोरेज टैंकों के माध्यम से बरसाती पानी को दौहान नदी क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है और अगले सप्ताह से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना का उद्देश्य बरसात के दौरान सड़कों और गलियों में जमा होने वाले पानी को नियंत्रित करना है, जिससे लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद शहर के कई वार्डों और कॉलोनियों में जलनिकासी व्यवस्था बेहतर होगी।
विज्ञापन


बता दें कि हर बार बारिश के मौसम में शहर के मुख्य बाजारों में जलभराव की समस्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई ठोस प्रयास नहीं हुए थे। अब यह परियोजना पूरी होने के बाद शहर में जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के तहत बालाजी चौक, शिव कॉलोनी, मोहल्ला महायचान, नागरिक अस्पताल क्षेत्र सहित अन्य जलभराव प्रभावित स्थानों से इन स्टोरेज टैंकों तक पाइप लाइन बिछाई जाएगी। बरसात के समय इन इलाकों में अक्सर पानी जमा होने से लोगों को आवागमन और दैनिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विभाग की ओर से जारी वर्क ऑर्डर के अनुसार निर्माण कार्य 180 दिनों के भीतर पूरा किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि स्टोरेज टैंक बनने के बाद बारिश के पानी को अस्थायी रूप से संग्रहित कर व्यवस्थित तरीके से निकाला जा सकेगा।


- वर्जन:
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से शहर में जलनिकासी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। 6.99 करोड़ रुपये की लागत से शहर में दो स्टोरेज टैंक बनाए जाएंगे। इसके लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। आगामी मानसून को देखते हुए इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को समय रहते राहत मिल सके।


--- सुरेंद्र यादव, कनिष्ठ अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:53- डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक के नजदीक खाली जगह जहां बनाया जाएगा वाटर स्टोरेज टैंक--सं

फोटो संख्या:53- डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक के नजदीक खाली जगह जहां बनाया जाएगा वाटर स्टोरेज टैंक--सं

फोटो संख्या:53- डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक के नजदीक खाली जगह जहां बनाया जाएगा वाटर स्टोरेज टैंक--सं

फोटो संख्या:53- डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक के नजदीक खाली जगह जहां बनाया जाएगा वाटर स्टोरेज टैंक--सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed