{"_id":"65e0c1f64da0cb3a21000c92","slug":"684-students-took-the-foundation-level-2-examination-narnol-news-c-196-1-nnl1003-109876-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 684 छात्रों ने दी बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 684 छात्रों ने दी बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा
Thu, 29 Feb 2024 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 29 Feb 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मिशन बुनियाद बैच 2024-26 लेवल-2 की परीक्षा वीरवार को सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई। मिशन बुनियाद परीक्षा हरियाणा सरकार, स्कूल शिक्षा विभाग एवं विकल्प फाउंडेशन के द्वारा की गई एक उत्कृष्ट पहल है।
बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा के लिए जिले में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिले में कुल 724 विद्यार्थियों ने बुनियाद लेवल-1 परीक्षा उत्तीर्ण की थी और ये सभी विद्यार्थी बुनियाद लेवल-2 परीक्षा देने के लिए योग्य थे। जिसमें से 684 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी जबकि 40 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल में कुल 297 एवं राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ में कुल 387 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी। परीक्षा में कुल 50 प्रश्न पूछे गए थे व प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का थे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 01 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। प्रश्न पत्र में कक्षा 6, 7 एवं 8 के गणित विषय से प्रश्न पूछे गए थे। यह परीक्षा 12.30 बजे से 2.30 बजे तक आयोजित की गई। इसका उद्देश्य भविष्य में सरकारी स्कूलों को आगे बढ़ाना और उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। जिससे छात्रों की नींव तैयार करके पूरा किया जा सकता है। बुनियाद परीक्षा केंद्रों का जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त, खंड शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा, खंड संसाधन समन्वयक पवन भारद्वाज, जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र कुमार एवं जिला गणित विशेषज्ञ मंगत राम ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।