फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   66475 MT mustard purchase in mahendragarh district

जिले में 66475 मीट्रिक टन हुई सरसों की खरीद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
66475 MT mustard purchase in mahendragarh district
अनाज मंडी नारनौल - फोटो : AMAR UJALA
नारनौल। सरकार के निर्देशानुसार जिले में रबी फसल की सरकारी खरीद जारी है। बृहस्पतिवार को जिला में 3486 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई। अब तक जिला में 66475 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई है। वहीं बृहस्पतिवार को जिला में 227 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा तथा अब तक जिला में 9597 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। वहीं जिला में बृहस्पतिवार को 165 मीट्रिक टन चने की खरीद हुई तथा अब तक जिला में 1006 मीट्रिक टन चने की आवक हुई है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त जगदीश शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को अटेली बाछौद व बोचिड़िया खरीद केंद्र पर कुल 964 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई। कनीना सेहलंग कारिया व दौंगड़ा अहीर में कुल 813 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई। बृहस्पतिवार को नांगल चौधरी निजामपुर व धौलेड़ा में कुल 863 मीट्रिक टन सरसों खरीदी गई। नारनौल में 577 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई। सतनाली में 175 व महेंद्रगढ़ में 94 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई। वहीं बृहस्पतिवार को कनीना में 227 मीट्रिक टन गेहूं खरीद हुई। महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी, नारनौल, सतनाली व अटेली में बृहस्पतिवार को गेहूं की कोई आवक नहीं हुई। इसी प्रकार बृहस्पतिवार को सतनाली में 165 मीट्रिक टन चने की खरीद हुई। नारनौल व नांगल चौधरी में चने की कोई आवक नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed