{"_id":"6855a3f42f44aac6a9089af0","slug":"624-transformers-allotted-for-tubewell-connection-narnol-news-c-196-1-nnl1005-126144-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए 624 ट्रांसफार्मर किए गए अलॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए 624 ट्रांसफार्मर किए गए अलॉट
Fri, 20 Jun 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-12नारनौल का बिजली निगगम कार्यालय।
नारनौल। बिजली निगम ने ट्यूबवेल कनेक्शन लगाने के लिए विभिन्न क्षमता के करीब 624 ट्रांसफार्मर अलॉट किए हैं।
नारनौल शहरी क्षेत्र के लिए 2, नारनौल ग्रामीण क्षेत्र के लिए 258, अटेली के लिए 62, नांगल चौधरी के लिए 210 और सिहमा के लिए 92 ट्रांसफार्मर अलॉट किए गए हैं। जिन उपभोक्ताओं ने गत फरवरी माह तक ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए लागत राशि जमा करवा दी थी। उनको ट्यूबवेल कनेक्शन प्रदान करने के लिए गत फरवरी में वर्क ऑर्डर जारी किया गया था।
इसके तहत जिले भर में करीब 1427 ट्यूबवेल कनेक्शन लगाए जाने थे। वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद अब तक गत 4 माह में अधिकतर उपभोक्ताओं के यहां ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए खंभे और बिजली के तार लगाने का कार्य किया जा चुका है। जिसके बाद अब ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य किया जाएगा। हालांकि अभी केवल 627 उपभोक्ताओं के लिए ही ट्रांसफार्मर अलॉट किए गए हैं। शेष 803 उपभोक्ताओं के लिए भी जल्द ट्रांसफार्मर अलॉट किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार वर्क ऑर्डर जारी करने के बाद छह माह तक ट्यूबवेल कनेक्शन लगाने का कार्य किया जाता है।
ट्यूबवेल कनेक्शन लेने के लिए जिन उपभोक्ताओं ने फरवरी माह तक लागत राशि जमा करवा दी थी। उनके खेतों में खंभे व बिजली के तार तो लग गए, लेकिन अभी ट्रांसफार्मर और मीटर नहीं लगने के कारण ट्यूबवेल कनेक्शन शुरू नहीं हो पाया है। जिस कारण उपभोक्ता सिंचाई का कार्य उचित प्रकार से नहीं कर पा रहे। जिसके चलते कुछ उपभोक्ताओं ने प्रत्येक मंगलवार को बिजली निगम के सर्कल कार्यालय में आयोजित होने वाली बिजली अदालत में भी ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए अधीक्षण अभियंता से गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
इंसेट
ये ट्रांसफार्मर किए गए है अलॉट :
स्थान 16 केवीए 20 केवीए 25 केवीए 63 केवीए
नारनौल शहरी 01 01 00 00
नारनौल ग्रामीण 35 154 68 01
अटेली 02 36 24 00
नांगल चौधरी 32 133 41 04
सिहमा 30 47 15 05
वर्जन :
फरवरी में जिन उपभोक्ताओं को ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए वर्क ऑर्डर जारी किया गया था। उनको अगस्त तक ट्यूबवेल कनेक्शन प्रदान करने का कार्य किया जाएगा। अभी 624 ट्रांसफार्मर अलॉट किए गए हैं। शेष ट्रांसफार्मर भी जल्द अलॉट किए जाएंगे। वहीं 13 अगस्त को ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए एक अन्य वर्क ऑर्डर और जारी किया जाएगा। इसलिए जिन उपभोक्ताओं ने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन किया हुआ है, उनसे अपील है कि 13 अगस्त से पहले लागत राशि जमा करवाएं।
जोगेंद्र हुड्डा, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम, नारनौल।