फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   दीवान कॉलोनी में एक महीने से सीवर ओवरफ्लो, लोग परेशान

दीवान कॉलोनी में एक महीने से सीवर ओवरफ्लो, लोग परेशान

Tue, 07 May 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
दीवान कॉलोनी में एक महीने से सीवर ओवरफ्लो, लोग परेशान
महेंद्रगढ़। शहर की दीवान कॉलोनी पिछले एक महीने से सीवर के दूषित पानी से सड़ रही हैं। कॉलोनी के मुख्य रास्ते पर सीवर ओवरफ्लो हो रखा है। कॉलोनी निवासी पिछले कई दिनों से परेशान हैं। यह कॉलोनी शहर की वीआईपी कॉलोनी में आती है। इस कॉलोनी में लेक्चरर, प्राचार्य, टैक्ससेंशन इंस्पेक्टर तथा व्यापारी रहते हैं। पुलिस कर्मचारियों के क्वार्टर भी वहीं हैं, पुलिस क्वार्टर के सामने ही सीवरेज ओवरफ्लो हो रखा है। सीवर का सारा पानी झुग्गियों के पीछे एकत्रित हो रहा है। झुग्गी में पिछले कई वर्षों से रह रहे परिवार ने वहां से कहीं अन्य जगह जाने का फैसला कर लिया है। इस संबंध में कई बार विभाग को भी अवगत करवाया जा चुका है, परंतु विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।
विज्ञापन

एक परिवार ने बांधे बिस्तर
दीवान कॉलोनी के मुख्य गेट के साथ लगभग 10 से 15 गरीब परिवार झुग्गी में रह रहे हैं। ये परिवार पिछले कई वर्षों से यहां रह रहे हैं। झुग्गी के एकदम पीछे सीवर का पानी एकत्रित हो रखा है। उन्होंने बताया कि वो कई बार साहब के पास शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसी कारण एक परिवार ने परेशान होकर अपनी झुग्गी उठाने का फैसला कर लिया है। उन्होंने अपने बिस्तर वहां से बांध लिए हैं।
विज्ञापन

पांच साल से बनी हुई है समस्या
कॉलोनी वासियों ने बताया कि लगभग पांच वर्ष पूर्व लाखों रुपये खर्च कर दीवान कॉलोनी में सीवर लाइन डाली गई थी। तभी से सीवरेज सिस्टम खराब पड़े हैं। उन्होंने बताया कि कॉलोनी के सीवर का पानी की आगे निकास नहीं हो पा रही। पूरी सीवर लाइन जाम है। उन्होंने बताया कि बीच-बीच में कर्मचारी आकर साफ कर जाते हैं, लेकिन पांच-सात दिन बाद सीवर फिर से जाम हो जाते हैं। लोगों को यहां से मुंह पर कपड़ा रखकर गुजरना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी पुलिस क्वार्टर में रहने वाले परिवारों को हो रही हैं। उनके आवास के बिल्कुल सामने यह समस्या बनी हुई है। कई बार सीवर का पानी घरों के अंदर भी घूस जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवर कई दिनों से ओवरफ्लो हो रखे हैं। सारा पानी आसपास एकत्रित हो जाता है। हमारा तो यहां जीवन ही दुर्भर हो रहा है। मजबूरी में हमें यहां रहना पड़ रहा है।
- मुकेश

सीवर ओवरफ्लो को लेकर काफी परेशान हैं। पानी से इतनी बदबू निकलती है कि घर के अंदर खाना नहीं खा सकते। रेत डालकर हम पानी रोक रहे हैं, नहीं तो पानी क्वार्टर के अंदर भर जाता है।
- सरोज

जब से लाइन डाली है तभी से सीवर की समस्या है। कर्मचारी महीने में एक बार आकर सफाई कर जाते हैं। तीन दिन बाद फिर पहले जैसे हालात बन जाते हैं। प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
- माया

कई दिन से सीवर का पानी झुग्गी के पीछे भर हुआ है। शिकायत लेकर कई बार अधिकारियों के पास जा चुके हैं। गरीब की कोई नहीं सुनता। हमारे छोटे-छोटे बच्चे हैं, कभी भी बीमार हो सकते हैं। इसलिए अब हमने दूसरी जगह झुग्गी डालने का फैसला किया है।

- मारुत, झुग्गी निवासी।

दो दिन से सीवर की मोटर खराब है, इसी कारण लोगों को परेशानी हो रही है। इस संबंध में हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई। इस बारे जेई से बात करूंगा और जो भी दिक्कत होगी उसे दूर की जाएगी।
- अमित जैन, एसडीओ, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed