{"_id":"5ca64a8bbdec226dae66a449","slug":"61554401931-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौल का पारा छठे दिन फिर पहुंचा 40 डिग्री के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल का पारा छठे दिन फिर पहुंचा 40 डिग्री के पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। सूर्यदेवता ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। वीरवार को नारनौल का तापमान 40.9 डिग्री पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ 17.0 डिग्री रहा। इससे पहले 29 मार्च को तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया था। जिला नागरिक अस्पताल के डाक्टर राजेश कुमार ने कहा कि एक सप्ताह से लगातार तापमान में गिरावट व बढ़ोतरी हो रही है। इससे लोगों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। गर्मी के मौसम को देखते हुए अधिक से अधिक पानी पिये व धूप से बचकर रहे।
बता दें कि 29 मार्च को नारनौल का तापमान 40 डिग्री पहुंच गया था। उसके बाद लगातार दो दिन तक 40 डिग्री रहा। इसके बाद तापमान में कमी आनी शुरू हो गई। 31 मार्च को अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम 20 डिग्री रहा। एक अप्रैल को अधिकतम 38 डिग्री व न्यूनतम 14.5 डिग्री रहा। दो अप्रैल को अधिकतम 39 डिग्री व न्यूनतम 14.8 डिग्री रहा। तीन अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा। वीरवार को फिर अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 40.9 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 17 डिग्री रहा।