फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नारनौल का पारा छठे दिन फिर पहुंचा 40 डिग्री के पार

नारनौल का पारा छठे दिन फिर पहुंचा 40 डिग्री के पार

Thu, 04 Apr 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
नारनौल का पारा छठे दिन फिर पहुंचा 40 डिग्री के पार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। सूर्यदेवता ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। वीरवार को नारनौल का तापमान 40.9 डिग्री पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ 17.0 डिग्री रहा। इससे पहले 29 मार्च को तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया था। जिला नागरिक अस्पताल के डाक्टर राजेश कुमार ने कहा कि एक सप्ताह से लगातार तापमान में गिरावट व बढ़ोतरी हो रही है। इससे लोगों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। गर्मी के मौसम को देखते हुए अधिक से अधिक पानी पिये व धूप से बचकर रहे।

बता दें कि 29 मार्च को नारनौल का तापमान 40 डिग्री पहुंच गया था। उसके बाद लगातार दो दिन तक 40 डिग्री रहा। इसके बाद तापमान में कमी आनी शुरू हो गई। 31 मार्च को अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम 20 डिग्री रहा। एक अप्रैल को अधिकतम 38 डिग्री व न्यूनतम 14.5 डिग्री रहा। दो अप्रैल को अधिकतम 39 डिग्री व न्यूनतम 14.8 डिग्री रहा। तीन अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा। वीरवार को फिर अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 40.9 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 17 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed