फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   गुस्साए लोग बोले अब पाक को उसी की भाषा में जवाब दो मोदी जी....

गुस्साए लोग बोले अब पाक को उसी की भाषा में जवाब दो मोदी जी....

Sat, 16 Feb 2019 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
गुस्साए लोग बोले अब पाक को उसी की भाषा में जवाब दो मोदी जी....
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़/नारनौल। पुलवामा में हुुए आतंकी हमले के बाद देश के हर हिस्से में लोगों में आक्रोश है। समाज का हर हिस्सा अपने सैनिकों की मौत से गुस्साया हुआ है। हर कोई ऐसी कायराना हरकत का कठोर जवाब देने की बात कह रहा है। वकील, पूर्व सैनिक, डॉक्टर, छात्र नेता, सामाजिक संगठनों के प्रधान, शिक्षक सहित सभी वर्गों ने एक स्वर में कहा कि सरकार इस हमले के बाद चुप न बैठे। सैनिकों को पूरा सम्मान दिया जाए। सेना को आधुनिक हथियार व सुरक्षा प्रणाली मजबूत करनी चाहिए। लोगों ने कहा कि मोदी जी अब पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दो।

वर्जन
इस दुख की घड़ी में पूरा देश सैनिक परिवारों के साथ है। सरकार को कड़े से कड़ा कदम उठाना चाहिए। आतंकियों की ईंट से ईंट बजा देनी चाहिए। इस घटना से पूरे देश में दुख की लहर है। यह निंदनीय और कायरता पर्ण घटना है। मोदी जी अब पाक को उसी की भाषा में जवाब दो।
विज्ञापन

- राव दान सिंह, पूर्व सीपीएस, हरियाणा।

वर्जन
सरकार को ऐसे समय में कठोर फैसला लेना चाहिए। उड़ी हमले के जवाब में सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी। उसी तरह से एक बार फिर दुश्मन को सबक सिखाना होगा। हमले का प्रारूप सेना तय करे। सजा ऐसी दी जाए कि पाकिस्तान कई दशकों तक याद रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय कक्कड़, फार्मासिस्ट, महेंद्रगढ़।

वर्जन
यह निंदनीय घटना है। देश को एक मजबूत फैसला लेने का समय आ गया है। जब तक हम सबक नहीं सिखाएंगे तब तक मानेगा नहीं। देश के सैनिकों में गुुस्सा है। सरकार से उम्मीद है कि इस शहादत का करारा जवाब पाकिस्तान को दे।
- संजय राव, सेवानिवृत्त बीएसएफ सैनिक।

वर्जन
यह बहुत शर्मनाक घटना है। जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए कठोर से कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। शहीदों को पूरा सम्मान देना चाहिए। जब तक पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब नहीं देंगे तब कि वह सुधरेगा नहीं। अब केवल चेतावनी और निंदा से काम नहीं चलेगा।
- महाबीर प्रसाद, उपप्रधान, यादव सभा, महेंद्रगढ़।

वर्जन
अब बहुत हो गया। पाकिस्तान को करारा सबक सिखाया जाना चाहिए। जवानों के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट होना चाहिए। आधुुनिक हथियार व उपकरण सेना को दिए जाएं। सरकार सेना के लिए अधिक बजट देकर सुरक्षा मजबूत करे। सेना को खुली छूट देनी चाहिए।
- जगदेव सिंह, प्रधान, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, कनीना।

वर्जन
ऐसा नहीं होना चाहिए था। सरकार को इसके खिलाफ उचित कदम उठाने चाहिए। आने वाले समय में ऐसी घटना ना हो इसके लिए पूरा प्रयास करना चाहिए। विभिन्न राजनीतिक पार्टी इस विषय पर राजनीति ना करके एकजुट एकजुटता दिखाकर देश के बारे में सोचना चाहिए।
- एनएन यादव, कार्यवाहक प्राचार्य, राजकीय पीजी कॉलेज, नारनौल।

वर्जन
अब हमें आर या पार की लड़ाई लड़नी चाहिए। पाकिस्तान शुरू से ही पीछे से वार करता आया है अब हमें सामने से इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। पुलवामा के स्कूल में हुए विस्फोट को गंभीरता से लिया जाता तो इस तरह के हादसे को टाला जा सकता था।
- मोहित सोनी, युवा, नारनौल।

इस घटना से पूरे देश को एक धक्का लगा है। यह हमारे देश के लिए बहुत बड़ा घाव है जिसे भरने में भी समय लगेगा। दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाए। देश को अपनी सुरक्षा नीति में बदलाव करना चाहिए। ऐसा इंतजाम होना चाहिए कि आतंकी न आ सकें।
- त्रिलोक चंद शर्मा अध्यापक, नारनौल।

वर्जन
पाकिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर से देना चाहिए। शहीदों को के परिवारों को कम से कम एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देनी चाहिए। मेरे पिता बीएसएफ में है। इस कारण सैैनिक परिवार का दुख समझता हूं। हमें सैनिक परिवारों का सम्मान करना चाहिए।

- शुभम कौशिक, छात्र संघ प्रधान, पीजी कॉलेज नारनौल।

घटना बॉर्डर पर नहीं बल्कि हाईवे पर हुई है। इस पर हमारी स्टेट पुलिस और इंटेलिजेंस सर्विस पर सवाल उठते हैं। सुुरक्षा प्रणाली में चूक हुई है। आतंकियों को पनाह देने वाले स्थानीय लोगों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
- भारत भूषण, रिटायर्ड मेजर जनरल, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed