{"_id":"5ba7ed94867a557f0e719772","slug":"61537731988-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान भारत के तहत जिले के 45 हजार लोगों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान भारत के तहत जिले के 45 हजार लोगों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा लाभ
Updated Mon, 24 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गुरुग्राम मंडल के आयुक्त डॉ. डी सुरेश ने रविवार को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत का नागरिक अस्पताल से शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने सात लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए और आयुष्मान भारत सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के रांची से योजना को देशभर के लिए लागू किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सामान्य अस्पताल में लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने करनाल से योजना की शुरुआत की।
नागरिक अस्पताल में आयोजित जिलास्तीय समारोह को संबोधित करते हुए आयुक्त डॉ. सुरेश ने कहा कि यह एक क्रांतिकारी योजना साबित होगी। विश्व की सबसे बड़ी इस स्वास्थ्य योजना को कामयाब बनाने के लिए सभी को पूरी निष्ठा व मेहनत से काम करना है। इसमें सभी डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों का मुख्य रोल रहेगा। इस योजना के तहत 2011 में हुए सामाजिक आर्थिक आंकड़े को आधार मानकर लाभार्थियों की सूची बनाई गई है। इस जिले में करीब 45 हजार परिवार लाभपात्र हैं। शहरी क्षेत्र में करीब 10 हजार लाभपात्र हैं। योजना के तहत 1350 पैकेज का निर्धारण किया गया है। आयुक्त ने कहा कि अब तक स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमारा देश विश्व में काफी पीछे रहा है। योजना के बाद अमीर व गरीब के बीच की खाई कम होगी। गरीब परिवार में एक सकारात्मक परिवर्तन आएगा। इसमें पांच लाख रुपये का बीमा लाभ मिलेगा। इस मौके पर नागरिक अस्पताल आयुक्त ने सात लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए। इनमें योगेंद्र, उमरावती, कपिल, बलबीर, राजेंद्र, गुड्डी देवी व जगमाल शामिल हैं। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. इंद्रजीत धनखड़ ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल, एग्रो इंडस्ट्रीज के चेयरमैन गोविंद भारद्वाज, व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन गोपालशरण गर्ग, एडीसी महावीर प्रसाद, एसडीएम जगदीश शर्मा, बीजेपी के जिला प्रधान शिवकुमार मेहता, नपा की चेयरपर्सन भारती सैनी के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।
----
दो सरकारी और चार निजी अस्पताल पैनल में शामिल
सीएमओ ने बताया कि जिले में दो सरकारी नागरिक अस्पताल व चार निजी अस्पतालों को योजना के पैनल पर लिया गया है। अभी दो और निजी अस्पतालों के पैनल के लिए मुख्यालय को भेजा गया है वे भी जल्द शामिल हो जाएंगे। फिलहाल विजय अस्पताल नारनौल, संवेदना अस्पताल नारनौल, कृष्णा आई अस्पताल नारनौल, कृष्णा आई अस्पताल महेंद्रगढ़ शामिल हैं। इसके अलावा गंगा देवी पांडे अस्पताल महेंद्रगढ़ व इमरान ईएंडटी अस्पताल नारनौल का मामला भेजा गया है।
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की कमी
जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल आफिसर के 42 पद स्वीकृत हैं। इसमें 28 डॉक्टर कार्यरत हैं। इसके अलावा कई अन्य पद लंबे समय से खाली चल रहे हैं। ऐसे में सेवा का पूरा लाभ सरकारी अस्पताल में मिलना मुश्किल होगा। दूसरा जिला अस्पताल की बिल्डिंग कंडम हो चुकी है। इसमें और सुविधाये बढ़ाना भी आसान नहीं है।