{"_id":"5ad253174f1c1b3a0b8b4899","slug":"61523733271-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विभाग के अतिरिक्त प्रधान सचिव ने ली अधिकारियों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विभाग के अतिरिक्त प्रधान सचिव ने ली अधिकारियों की बैठक
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामपुर खंड के लिए कराये जाने वाले विकास कार्यों पर की चर्चा
नारनौल। कृषि विभाग के अतिरिक्त प्रधान सचिव अभिलक्ष्य लिखी ने शनिवार को विकास खंड निजामपुर में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए जिला अधिकारियों की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चिंतन शिविर में जिला से निजामपुर खंड का चयन किया गया है। इस खंड के विकास के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को अपने विभागीय गतिविधियों को व्यवहारिक रूप से अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए स्वयं रुचि लेने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को नीतियों की जानकारी देने के लिए संगोष्ठी, सेमिनार आदि का आयोजन किया जाए। चिंतन शिविर में सुविधाओं से वंचित गांव के विकास को शामिल किया गया है। इसी शृंखला में निजामपुर के विकास की जिम्मेदारी उनकी है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में युवा वर्ग का सहयोग लिया जा सकता है। बाजार में अतिक्रमण के लिए आपस में आवागमन की दिक्कत पर विचार कर दूर करने को कहा। उन्होंने प्रत्येक कार्य का बेहतर प्रचार प्रसार करनेे के निर्देश दिए।
लिखी ने अधिकारियों को दिए स्वयं रुचि लेे कर विकास कार्य करवाएं। अगली बैठक में विकास कार्यों को ओर बेहतर करने पर चर्चा के साथ समीक्षा भी की जा सके। इसके अतिरिक्त किसी प्रकार की कोताही बरतने वाले अधिकारी के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर एलएचआरडीसी एमडी जगदीप बराड ने अधिकारियों को बेहतर कार्य करने के लिए ग्रामीणों से स्वयं रूबरू होने को कहा। इस मोके पर किसान कृष्ण कुमार व सूबे सिंह को अभिलक्ष लिखी द्वारा सम्मानित किया गया। उपनिदेशक कृषि प्रताप सिंह सबरवाल ने अधिकारियों की ओर से बेहतर कार्य करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी मनदीप यादव भी मौजूद थे।