{"_id":"5a8331e94f1c1b9b248b4e45","slug":"61518547433-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीएस में जूनियर ने सीनियर को विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीएस में जूनियर ने सीनियर को विदाई
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल।
हरियाणा पब्लिक स्कूल में मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर साथियों को विदाई दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
समारोह की शुरूआत विद्यालय के डायरेक्टर पुष्करमल वर्मा व मनोज भारद्वाज ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में मुख्यातिथि रश्मि सचदेवा, दिव्या सचदेवा तथा अध्यक्षता स्कूल प्रशासिका संगीता गुप्ता ने की। सर्वप्रथम 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को टाइटल देकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई। जिसके आधार पर प्राचार्या निधि वर्मा ने मिस फेयरवेल व मिस्टर फेयरवेल का चुनाव किया गया। जिसमें 12वीं कक्षा से प्रियंका को मिस फेयरवेल व साहिल को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। समारोह में खुशी, दीपा, शिवानी, ममता, करिश्मा, रितिका व अन्य विद्यार्थियों द्वारा गाए गीतों व नृत्यों ने समारोह में समां बाधा। 12वीं कक्षा से आरती संघी, निधि, अमीषा ने विदाई गीतों व कविता के माध्यम से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई दी। विद्यालय की प्रशासिका संगीता गुप्ता, दिव्या सचदेवा व मनोज भारद्वाज ने विद्यार्थियों से समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहीं विद्यार्थियों को कैरियर को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी।