{"_id":"59c16c8e4f1c1bb6688b5656","slug":"61505848462-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएससी रसायन शास्त्र की मेरिट सूची में अंतिमा व रीमा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएससी रसायन शास्त्र की मेरिट सूची में अंतिमा व रीमा प्रथम
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएससी रसायन शास्त्र की मेरिट सूची में अंतिमा व रीमा प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की ओर से मंगलवार को जारी की गई एमएससी रसायन शास्त्र एवं भौतिकी शास्त्र प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर की संयुक्त मेरिट सूची में भी सूरज कॉलेज का दबदबा रहा। मेरिट में टॉप पचास विद्यार्थियों में से पहले 19 विद्यार्थियों में सूरज कॉलेज के छात्रों ने कब्जा किया। सूरज कॉलेज के रजिस्ट्रार मनोज यादव ने बताया कि मेरिट सूची में अंतिमा बवानियां व रीमा दिल्ली ने 81.07 प्रतिशत अंक लेकर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सुधीर कुमार बवानियां ने 78.67 प्रतिशत अंक लेकर चौथा, मोनिका सुरजवास ने 76.89 प्रतिशत अंक लेकर छठा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह भौतिकी शास्त्र में रवि बाला ने 78.81 प्रतिशत अंक लेकर सातवां स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में ज्योति ने 74.31 प्रतिशत अंक लेकर 16वां प्राप्त किया। कॉलेज निदेशक संदीप प्रसाद ने बताया कि पिछले माह घोषित सभी कोर्सों की मेरिट लिस्ट में कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।