फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

Thu, 31 Aug 2017 12:40 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्म दिवस पर हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की शिक्षा पीठ ने विश्वविद्यालय परिसर में स्पोटर्स मीट आयोजित की। इस स्पोर्ट्स मीट का उद्घाटन शिक्षा पीठ की प्रमुख प्रो. नीरजा धनखड़ और शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डॉ. सारिका शर्मा ने किया। इसमें शॉट पुट, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो, वालीबॉल और दौड़ हुई। इनमें विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया।

इस अवसर कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को मेजर ध्यान चंद के जीवन से सीख लेते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शॉटपुट में शिक्षा विभाग की सहायक आचार्य किरण ने प्रथम, सीमा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पुरुषों की शॉटपुट में शिक्षा विभाग के बिभुदत्ता महापात्र, राहुल चंद्रा और रोहित ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिलाओं की शॉटपुट में शिक्षा विभाग की ही मोनू, हेमलता और रजनीश कुमारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में रजनीश प्रथम, प्रमिला द्वितीय और दीपिका तृतीय रहीं। महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में तपन प्रथम रजनीश और ज्योतिरेखा नाथ द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुषों की 100 और 400 मीटर दौड़ में तपन प्रथम, बिघनेश्वर द्वितीय और सुधांशु तृतीय रहे। प्रो. नीरजा धनखड़, डॉ. अनोज राज, डॉ. चांदवीर, डॉ. अमित, डॉ. रूबल कलिता, डॉ. प्रमोद जोशी, डॉ. नावेद हसन, दलीप पटेल, अजित चौबे, डॉ. सीमा, डॉ. रजनी, किरण और विश्वविद्यालय के कोच विक्रम ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed