फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   600 citizens did yoga in Hooda Park

Mahendragarh-Narnaul News: हुड्डा पार्क में 600 नागरिकों ने किया योग

Fri, 21 Jun 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 21 Jun 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
600 citizens did yoga in Hooda Park
फोटो संख्या:61- हुड्डा पार्क में योगा करते योग साधक--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। योग से शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से कई फायदे होते हैं। योग मुद्राओं से शरीर में लचीलापन, ताकत और संतुलन में सुधार के साथ-साथ वजन कम करने, मांसपेशियों का निर्माण करने और अपने दिमाग को अपने शरीर से जोड़ने में मदद मिलती है। यह बात पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय दिवस पर शुक्रवार को हुड्डा पार्क में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में कही। योग दिवस पर 600 पुरूष, महिलाओं एवं बच्चों ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि प्रतिदिन योगाभ्यास से असाध्य रोगों से भी निजात पाई जा सकती है। आज भारतीय योग परंपरा को पूरा विश्व अपना रहा है। योग शिक्षक निलेश व सुनील देवी ने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयुष खंड समनव्यक डॉ. नवीन कुमार, डॉ. नितिन जांगड़ा, एचएमओ डॉ. इंदु अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री अमित मिश्रा, मंडल अध्यक्ष पवन खैरवाल, नवीन शर्मा, होशियार, समशेर, हेमंत, अनिल शर्मा, योग सहायक संजय, मास्टर लक्ष्मण सिंह, ममता आदि मौजूद रहीं।

फोटो संख्या:61- हुड्डा पार्क में योगा करते योग साधक--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:61- हुड्डा पार्क में योगा करते योग साधक--स्रोत--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed