फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   60 new corona infected, including student and shopkeeper found, 43 recovered

छात्र और दुकानदार समेत 60 नए कोरोना संक्रमित मिले, 43 ठीक हुए

Mon, 31 Aug 2020 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
60 new corona infected, including student and shopkeeper found, 43 recovered
जिले में कोरोना मरीजों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को 60 नए कोरोना संक्रमित मिले। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1748 हो गई है। वहीं सोमवार को 43 कोरोना संक्रमित मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कुल 1369 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के 378 केस अभी भी एक्टिव हैं। वहीं अटेली के एक बुजुर्ग की कोरोना से जयपुर में मौत होने की सूचना है। इसकी आधिकारिक पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने नहीं की है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में जांच के दौरान 18 कोरोना वायरस मरीज मिले हैं। वहीं आरटी पीसीआर से 42 मिले हैं। उन्होंने बताया कि मरीजों के संपर्क में आने वालों की जानकारी डॉक्टरों की टीम ने ली है। संबंधित एरिया को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को छह मोबाइल टीमों ने 551 लोगों की स्क्रीनिंग की है। 31 अगस्त तक 93194 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 55359 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। 783 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मोहल्ला बास में एक कोरोना संक्रमित मिला है। हुडा सेक्टर में एक छात्र और दुकानदार कोरोना मरीज मिला है। मोहल्ला सलामपुरा में एक संक्रमित मिला है। मोहल्ला बड़ा बाग पांच लोग कोरोना मरीज मिले हैं। इसमें तीन एक परिवार व दो अन्य है। संक्रमित की स्टील कंपनी है। इसके घर के तीन लोग और दो अन्य कर्मचारी है। मोहल्ला खरखड़ी महिला संक्रमित मिली है। पुरानी मंडी में सब्जी व्यापारी और उसके परि वार दो लोग कोरोना मरीज मिले हैं। पुरानी सराय में एक महिला संक्रमित मिली है। महिला लोगों के घरों में खाना बनाती है। अब टीम उसके संपर्क में आए लोगों की जानकारी ले रही है। वहीं सदर थाने का एक एएसआई भी मरीज मिला है।
विज्ञापन

कंपनी का सेवादार कोरोना संक्रमित, 100 कर्मचारियों को पिलाया है पानी
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी सीएचसी के अंतर्गत गांवों में दो महिलाओं समेत सात लोग संक्रमित मिले हैं। जिनमें चार पीड़ितों को आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज पटीकरा रेफर कर दिया। सड़क निर्माण कंपनी ने गोशाला रोड के पास अस्थाई कार्यालय बनाया है। जहां कंपनी के अधिकारी निर्माण संबंधित प्रोजेक्ट बनाने और समस्याओं का समाधान निकालते हैं। भीड़ एकत्रित रहने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो दिन पहले एक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी का सैंपल लिया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर टीम ने पीड़ित को पटीकरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। लेकिन कंट्रैक्ट हिस्ट्री को देखकर टीम हैरान है। क्योंकि बीते 24 घंटे में संक्रमित कर्मचारी ने सौ कर्मचारियों को खाना व पानी मुहैया कराया है। चिकित्सक टीम ने सभी कर्मियों को सैंपल रिपोर्ट आने तक एकांतवास में रहने की हिदायत दी है। नायन गांव में तीन ग्रामीणों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटेली कस्बे में 82 वर्षीय कोराना संक्रमित की जयपुर में मौत
मंडी अटेली। अटेली मंडी में सोमवार को चार संक्रमित केस मिले तो खोड़ गांव में चाची-भतीजी संक्रमित के साथ बाछौद निवासी पंचायत विभाग में एसईपीओ भी पॉजिटिव की रिपोर्ट मिली है। संबंधित विभाग ने कंटेनमेंट जोन व आवश्यक कार्रवाई की। अटेली कस्बे में 82 वर्षीय कोराना संक्रमित व्यक्ति की जयपुर में कोरोना से मौत हो गई। वही पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस केस को मिला कर अटेली कस्बे में तीन संक्रमित केस की मौत हो चुकी है। डॉ. विकास ने बताया कि एक कोरोना मरीज की मौत होने की जानकारी है। यह मरीज जयपुर में संक्रमित हुआ और वहीं मौत हो गई है। आधिकारिक रुप से कोई जानकारी उन्हें नहीं मिली है। वहीं बाछौद अस्पताल के प्रभारी डॉ. आदित्य यादव ने बताया कि गांव खोड़ में चाची-भतीजी संक्रमित मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed