फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   6 passengers caught without ticket, fined Rs 1300

बिना टिकट के पकड़े 6 यात्री, 1300 रुपये का जुर्माना वसूला

Mon, 27 Dec 2021 10:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
6 passengers caught without ticket, fined Rs 1300
राज्य परिवहन नारनौल डिपो की टीम ने छापा मारकर बिना टिकट यात्रा कर रहे छह युवकों को काबू कर उनपर 1300 रुपये का जुर्माना लगाया। विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ दिनों से महेंद्रगढ़ से सेहलंग रूट पर लंबे समय से अनेक युवक बिना टिकट यात्रा कर राज्य परिवहन विभाग को राजस्व की हानि पहुंचा रहे हैं। टीम ने बिना टिकट यात्रा कर रहे इन युवकों को काबू कर बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी पहुंचाया।
विज्ञापन

माजरा कलां में रुकवाई राज्य परिवहन की बस
राज्य परिवहन विभाग की टीम विजयपाल की देखरेख में पहुंची थी। इस टीम में सतीश कुमार, शक्ति सिंह, करतार, देशराज शामिल थे। टीम सोमवार दोपहर को 1 बजकर 40 मिनट पर बस स्टैंड से चांग रोड के लिए रवाना हुई बस में जांच करने पहुंची तो बिना टिकट यात्रा कर रहे करीब 15 युवक मौका देखकर फरार हो गए। टीम द्वारा छह युवकों को काबू कर मिनी बस में बैठकर बस स्टैंड पुलिस चौकी पहुंचाया गया। पुलिस चौकी प्रभारी बबीता, सविता व सुमन की टीम द्वारा युवकों के साथ सख्ती कर 1300 रुपये का जुर्माना लगाकर भविष्य में बिना टिकट यात्रा न करने की हिदायत देते हुए छोड़ दिया।
विज्ञापन

जारी रहेगी कार्रवाई
भविष्य में भी इस प्रकार की जांच जारी रहेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक रूटों पर यात्री बिना टिकट यात्रा कर राज्य परिवहन को हानि पहुंचा रहे हैं। समय-समय पर जांच अभियान चलाकर ग्रामीण रूटों पर इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। छह लोगों से 1300 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सतीश कुमार, निरीक्षक, राज्य परिवहन, नारनौल डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed